पंजाब नेशनल बैंक ने सेविंग पर ब्याज दरें 1.25 प्रतिशत तक बढ़ायी

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक ने विभिन्न मियाद की 10 करोड़ रुपये तक की सेविंग पर ब्याज दरों में 1.25 प्रतिशत तक वृद्धि करने की आज घोषणा की. ये दरें पहली जनवरी से लागू होंगी. बैंक के अनुसार, एक करोड़ रुपये तक की राशि के लिए 7-29 दिन की जमा पर […]

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक ने विभिन्न मियाद की 10 करोड़ रुपये तक की सेविंग पर ब्याज दरों में 1.25 प्रतिशत तक वृद्धि करने की आज घोषणा की. ये दरें पहली जनवरी से लागू होंगी. बैंक के अनुसार, एक करोड़ रुपये तक की राशि के लिए 7-29 दिन की जमा पर ब्याज दर चार प्रतिशत से बढ़ाकर 5.25 प्रतिशत कर दिया गया है. इसी तरह 30-45 दिन की जमा पर ब्याज दर 4.50 से बढ़ाकर 5.25 प्रतिशत कर दी गयी है. 46-90 दिन की जमा पर ब्याज दर 6.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा जो पहले 5.50 प्रतिशत थी.

91-179 दिन की जमा पर दर छह से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दी गयी है. बैंक एक से दस करोड़ रुपये तक की बड़ी राशि की 7-45 दिन की मियाद वाली जमा पर अब चार की जगह 4.8 प्रतिशत ब्याज देगा. इसी तरह 46-179 दिन की जमा पर चार की जगह 4.9 प्रतिशत, 180-344 दिन की जमा पर 4.25 की जगह पांच प्रतिशत ब्याज मिलेगा. एक साल की अवधि वाले जमा पर ब्याज दर पांच से बढ़ाकर 5.7 प्रतिशत, एक से तीन साल के लिए पांच से बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत तथा तीन से 10 साल की अवधि के लिए ब्याज दर पांच से बढाकर 5.25 प्रतिशत कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >