आर्थिक वृद्धि के आंकड़े आने से पहले बाजार में थम गया तेजी का लंबा दौर, सेंसेक्स में 106 अंकों की गिरावट

मुंबई : देश के शेयर बाजारों में तेजी का लंबा दौर मंगलवार को थम गया और सतर्कता भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 106 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ. आर्थिक वृद्धि के सितंबर के आंकड़े आने से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के साथ मुनाफावसूली की, जिससे बाजार में गिरावट आयी. […]

मुंबई : देश के शेयर बाजारों में तेजी का लंबा दौर मंगलवार को थम गया और सतर्कता भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 106 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ. आर्थिक वृद्धि के सितंबर के आंकड़े आने से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के साथ मुनाफावसूली की, जिससे बाजार में गिरावट आयी. पिछले आठ दिन से जारी तेजी के बाद यह गिरावट आयी है. जीडीपी का आंकड़ा गुरुवार को जारी होगा.

इसे भी पढ़ें : शेयर बाजार में 8 दिनों से जारी तेजी थमी, सेंसेक्स 75 अंक टूटा

मंगलवार को टिकाऊ उपभोक्ता सामान, औषधि तथा तेल एवं गैस तथा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों पर दबाव ज्यादा था. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही गिरावट में था. अंत में सेंसेक्स 105.85 अंक या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,618.59 अंक पर बंद हुआ. इससे पहले, पिछले आठ दिनों में सेंसेक्स 964 अंक मजबूत हुआ.

इसके अलावा, शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 29.30 अंक या 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 10,370.25 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 10,355.20 से 10,409.55 अंक के दायरे में रहा. वैश्विक स्तर पर मिला-जुला रुख रहा. विदेशी कोषों द्वारा सतत पूंजी निकासी को लेकर चिंता बरकरार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >