अब छह प्रतिशत महंगे हो जायेंगे गोदरेज के रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर

मुंबई : गोदरेज समूह की टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनी गोदरेज अप्लायंसेज लागत खर्च बढने के कारण अपने रेफ्रिजरेटरों एवं एयर कंडिशनरों की कीमत में तीन से छह प्रतिशत का इजाफा करने वाली है. कंपनी के कारोबार प्रमुख एवं उपाध्यक्ष कमल नंदी ने कहा, वस्तुओं की कीमतें बढते जा रही हैं अत: हमें भी […]

मुंबई : गोदरेज समूह की टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनी गोदरेज अप्लायंसेज लागत खर्च बढने के कारण अपने रेफ्रिजरेटरों एवं एयर कंडिशनरों की कीमत में तीन से छह प्रतिशत का इजाफा करने वाली है. कंपनी के कारोबार प्रमुख एवं उपाध्यक्ष कमल नंदी ने कहा, वस्तुओं की कीमतें बढते जा रही हैं अत: हमें भी दाम पुन: तय करने होंगे. हम निश्चित तौर पर दाम बढाने वाले हैं. नवंबर और दिसंबर के दौरान यह किया जाएगा. रेफ्रिजरेटरों एवं एयर कंडिशनरों पर सर्वाधिक असर होगा और आप इनके दाम में 3-6 प्रतिशत की वृद्धि देखेंगे. उन्होंने कहा कि दाम में संशोधन इस चीज पर निर्भर करेगा कि किसी उत्पाद की श्रेणी में किस तरह के कच्चे पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >