टीवी नरेंद्रन टाटा स्टील के ग्लोबल एमडी बने

जमशेदपुर : टीवी नरेंद्रन को टाटा स्टील समूह (वैश्विक) का एमडी सह सीइओ नियुक्त किया गया है. वर्तमान में टाटा स्टील के एमडी की जिम्मेवारी संभाल रहे नरेंद्रन के पास अभी भारत व साऊथ इस्ट एशिया का प्रभार था. कंपनी के 30 अक्तूबर को हुई बोर्ड मीटिंग के दौरान उनके ग्रुप एमडी सह सीइओ बनाये […]

जमशेदपुर : टीवी नरेंद्रन को टाटा स्टील समूह (वैश्विक) का एमडी सह सीइओ नियुक्त किया गया है. वर्तमान में टाटा स्टील के एमडी की जिम्मेवारी संभाल रहे नरेंद्रन के पास अभी भारत व साऊथ इस्ट एशिया का प्रभार था.
कंपनी के 30 अक्तूबर को हुई बोर्ड मीटिंग के दौरान उनके ग्रुप एमडी सह सीइओ बनाये जाने पर अंतिम मुहर लगी. इससे पहले प्रभात खबर ने 7 अक्तूबर 2017 को अपनी रिपोर्ट में इस बात की संभावना जतायी थी कि श्री नरेंद्रन का कद बढ़ने वाला है. श्री नरेंद्रन को टाटा स्टील भारत व साऊथ इस्ट एशिया के प्रभारी के रूप में एक नवंबर 2013 को पदस्थापित किया गया था.

कौन हैं यूपीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार मीरा कुमार ?

उनके पदस्थापन के चार साल में कंपनी ने उत्तरोत्तर प्रगति की है और उनके ही कार्यकाल में टाटा स्टील के कलिंगानगर प्लांट की सफलतापूर्वक स्थापना हुई. टाटा स्टील के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ फाइनांसियल ऑफिसर कौशिक चटर्जी का कार्यकाल पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया है.

इससे पूर्व उन्हें 8 नवंबर 2017 तक के लिए कंपनी में बतौर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ फाइनांसियल ऑफिसर नियुक्त किया गया था. लेकिन अब उनकी रिपोर्टिंग बदल दी गयी है. अब कौशिक चटर्जी टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन को रिपोर्ट करेंगे, जबकि पहले ऐसा नहीं था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >