टाटा स्टील को दूसरी तिमाही में 1,018 करोड़ रुपये का मुनाफा

नयी दिल्ली : निजी इस्पात कंपनी टाटा स्टील को चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में समग्र आधार पर 1,018 करोड रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 49.38 करोड रुपये का नुकसान हुआ था.कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि आलोच्य तिमाही के […]

नयी दिल्ली : निजी इस्पात कंपनी टाटा स्टील को चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में समग्र आधार पर 1,018 करोड रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 49.38 करोड रुपये का नुकसान हुआ था.कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय पिछले वित्त वर्ष के 27,228.50 करोड रुपये की तुलना में बढकर इस वित्त वर्ष में 32,717.35 करोड़ रुपये हो गयी है. इस दौरान कंपनी का खर्च भी बढ़ा है. पिछले साल की दूसरी तिमाही में उसका खर्च 26,866.49 करोड रपये रहा था जो इस साल की दूसरी तिमाही में 30,566.68 करोड रुपये पर पहुंच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >