जल्दी कीजिये, रिलायंस रिटेल ने जियोफाई की कीमत कर दी है आधी

नयी दिल्ली: जल्दी कीजिये, कहीं देर न हो जाये. रिलायंस रिटेल ने त्योहारी पेशकश के तहत अपने चर्चित वाईफाई राउटर जियोफाई की कीमत घटाकर आधे से भी कम कर दी है. कंपनी के बयान में कहा गया है कि सीमित अवधि की विशेष कीमत के तहत जियोफाई 20 सितंबर से 999 रुपये में मिलेगा. इस […]

नयी दिल्ली: जल्दी कीजिये, कहीं देर न हो जाये. रिलायंस रिटेल ने त्योहारी पेशकश के तहत अपने चर्चित वाईफाई राउटर जियोफाई की कीमत घटाकर आधे से भी कम कर दी है. कंपनी के बयान में कहा गया है कि सीमित अवधि की विशेष कीमत के तहत जियोफाई 20 सितंबर से 999 रुपये में मिलेगा. इस डोंगल की सामान्य कीमत 1999 रुपये है.

इसे भी पढ़ें: डेटा कार्ड बाजार में भी JioFi ने मारी बाजी, 91 फीसदी तक बढ़ी हिस्सेदारी

कंपनी का कहना है जियोफाई देश में वाईफाई हॉटस्पाट सेक्शन में अपनी तरह का सबसे अधिक बिकने वाला उपकरण है. कंपनी का कहना है कि इस सीमित अवधि के साथ जियोफाई देश में डेटा कार्ड और डोंगल खंड में एक बार फिर प्रतिमानों को बदलेगा. उल्लेखनीय है कि जियोफाई 4जी सिम आधारित डोंगल राउटर है, जिसके जरिये 2 जी और 3 जी स्मार्टफोन, लैपटॉप व अन्य उपकरणों पर इंटरनेट का उपयोग किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >