पीएम मोदी ने युवा CEO''s को दिया 2022 का लक्ष्य, कहा-आजादी के दीवानों की तरह करना होगा काम

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा कार्यकारी अधिकारियों (CEO’s) को 2022 का लक्ष्य दिया है. मंगलवार को इन कार्यकारियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि युवा कार्यकारियों को 2017 से 2022 तक के लक्ष्य को ध्यान में रखकर आजादी के दीवानों की तरह काम करना होगा. उन्होंने कहा कि देश […]

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा कार्यकारी अधिकारियों (CEO’s) को 2022 का लक्ष्य दिया है. मंगलवार को इन कार्यकारियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि युवा कार्यकारियों को 2017 से 2022 तक के लक्ष्य को ध्यान में रखकर आजादी के दीवानों की तरह काम करना होगा. उन्होंने कहा कि देश में आजादी के लिए दीवानों की कमी नहीं थी. सैकड़ों सालों से लोग देश के लिए बलिदान देते चले आ रहे थे.

इस खबर को भी पढ़ें: एप्पल सीइओ टिम कुक ने पीएम नरेंद्र मोदी से भेंट को बताया ‘ग्रेट मीटिंग’

उन्होंने कहा कि 2017-2022 तक हमें कहां जाना है. हमें इस पर विचार करना होगा. उन्होंने कहा कि गांधी जी ने क्या किया कि लोग आजादी की खातिर दीवाने थे. गांधी जी ने सभी को आजादी का सैनिक बना दिया. गांधी जी ने लोगों के मन में आजादी का भाव पैदा किया और सफाईकर्मी अपना काम आजादी के लिए करने लगा. किसान किसानी आजादी के लिए करने लगा. शिक्षक अपना काम आजादी के लिए कर रहा था. यह काम गांधी जी ने किया. इस तरह गांधी जी ने आजादी के आंदोलन को जनांदोलन में तब्दील कर दिया.

पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे देश में हर सरकार ने आगे बढ़ने का प्रयास किया है, लेकिन आजादी के बाद विकास जनांदोलन नहीं बन पाया. हमें यह करना है. हम यह करके रहेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि आज हम 2017 में हैं और 2022 तक हमें यह संकल्प लेना है कि हमें कहां पहुंचना है. हमें आधुनिक भारत के लिए काम करना है. उन्होंने युवा सीईओ से कहा कि आप भी देश की इस प्रगति में सैनिक बन सकते हैं. प्रयास करने से रास्ते मिलते जायेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के हर नागरिक को लगना चाहिए कि ये देश मेरा है. सरकार के लिए जनहित सबसे ऊपर है. उन्होंने कहा कि सरकार ने सोचने का तरीका बदला है. देश कहां जाये, ये सरकार की जिम्मेदारी है. सरकार के लिए नागरिकों का कल्याण और उनकी खुशी सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि मेरी इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह है कि हर व्यक्ति को लगे कि यह देश मेरा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >