शुरुआती कारोबार में बाजार ने दिखायी नकारात्मक रुख, 40.53 अंक टूटा सेंसेक्स

मुंबर्इः गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में नकारात्‍मक रुख नजर आया. बाजार खुलने के साथ सेंसेक्‍स 0.12 फीसदी के सा‍थ 40.53 अंक गिरकर 32,436.21 पर आ गया. वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) में भी यही रुख रहा और इसका प्रमुख सूचकांक निफ्टी 0.14 फीसदी यानी 14.15 अंक फिसलकर 10,067.35 पर […]

मुंबर्इः गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में नकारात्‍मक रुख नजर आया. बाजार खुलने के साथ सेंसेक्‍स 0.12 फीसदी के सा‍थ 40.53 अंक गिरकर 32,436.21 पर आ गया. वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) में भी यही रुख रहा और इसका प्रमुख सूचकांक निफ्टी 0.14 फीसदी यानी 14.15 अंक फिसलकर 10,067.35 पर पहुंच गया.

बुधवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में 98.43 अंक की गिरावट आई थी और यह 0.30 प्रतिशत गिरकर 32,476.74 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज के सूचकांक में भी कल के कारोबार में गिरावट आयी थी और यह 33.15 अंक या 0.33 फीसदी गिरकर 10,081.50 पर बंद हुआ.

इसके अलावा, भारतीय मुद्रा बाजार में रुपये की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई है. डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की बढ़त के साथ 63.67 के स्तर पर खुला है. रुपये में बुधवार को भी जोरदार मजबूती आयी थी. डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे की मजबूती के साथ 63.70 के स्तर पर बंद हुआ था.

रुपया बुधवार को 2 साल की ऊंचाई पर पहुंच गया था. एक डॉलर की कीमत 64 रुपये के नीचे आ गयी थी. डॉलर 15 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है. इस वजह से रुपये को काफी सपोर्ट मिल रहा है. बुधवार को मौद्रिक नीति में ब्याज दर घटने के बाद भी रुपये में मजबूती आयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >