शेयरों में आयी खरीदारी से रिकाॅर्ड ऊंचार्इ के साथ खुला बाजार, निफ्टी 10,000 के पार

मुंबर्इः घरेलू बाजारों ने गुरुवार को मिडकैप आैर स्माॅलकैप शेयरों की खरीदारी बढ़ने से रिकॉर्ड ऊंचाई के साथ कारोबार की शुरुआत की. बाजार खुलने के साथ निफ्टी एक बार फिर 10,000 के अांकड़े को पार करते हुए 10068.4 अंक के नये रिकॉर्ड से खुला. वहीं, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 32533.34 की नयी ऊंचाई तक पहुंचने […]

मुंबर्इः घरेलू बाजारों ने गुरुवार को मिडकैप आैर स्माॅलकैप शेयरों की खरीदारी बढ़ने से रिकॉर्ड ऊंचाई के साथ कारोबार की शुरुआत की. बाजार खुलने के साथ निफ्टी एक बार फिर 10,000 के अांकड़े को पार करते हुए 10068.4 अंक के नये रिकॉर्ड से खुला. वहीं, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 32533.34 की नयी ऊंचाई तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की. सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी की मजबूती देखने को मिल रही है.

बाजार खुलने के साथ बीएसई का मिडकैप सूचकांक ने 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की. वहीं, निफ्टी में मिडकैप 100 सूचकांक में 0.6 फीसदी की मजबूती देखी गयी. इसके अलावा, बाजार खुलने के साथ बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक करीब 0.5 फीसदी तक बढ़ा. बाजार में इस समय बीएसई में 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 137 अंक यानि करीब 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 32,520 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 46 अंक यानि 0.5 फीसदी की मजबूती के साथ 10,067 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >