Welcome To The Jungle का टीजर देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट, कॉमेडी बनाएगी दीवाना

Welcome To The Jungle: “वेलकम टू द जंगल” का मोस्ट अवेटेड टीजर रिलीज हो गया है. अक्षय कुमार एक बार फिर अपने पुराने कॉमिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. कॉमेडी ड्रामा 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म “वेलकम टू द जंगल” का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. वीडियो ने साफ कर दिया है कि इस बार दर्शकों को हंसी, मस्ती और जबरदस्त कन्फ्यूजन से भरा बड़ा एंटरटेनमेंट पैकेज मिलने वाला है. कॉमेडी ड्रामा 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

वेलकम टू जंगल का जबरदस्त टीजर आउट

वेलकम टू जंगल के टीजर की शुरुआत एक बैकग्राउंड वॉयस से होती है, जिसमें कहा जाता है कि इस फिल्म के निर्माण में किसी जानवर का इस्तेमाल नहीं किया गया है, सिवाय कुछ घोड़ों के और हम गधों के… बाद में एक जंगल की झलक देखने को मिलती है. अक्षय कुमार एक बार फिर अपने पुराने कॉमिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पटानी जैसे स्टार्स की झलक दिखाई देती है.

अक्षय कुमार का ये सीन हुआ वायरल

एक सीन जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें अरसद वारसी, अक्षय से कहते हैं कि रूक क्यों गए, कोई सिग्नल आ रहा है क्या.. इसपर खिलाड़ी कुमार कहते हैं कि मुझे ये फिल्म नहीं करनी. तभी तुषार कपूर कहते हैं, इसके लिए करोड़ों मिले हैं. तब अक्षय कहते हैं, हमेशा पैसे बीच में आ जाते हैं. टीजर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ”पागलपन का स्वागत है, हंसी का स्वागत है. वेलकम यूनिवर्स के सबसे रोमांचक अध्याय का स्वागत है… #वेलकमटूदजंगल. #वेलकम टू दजंगल टीजर अब रिलीज हो गया है! 26 जून, 2026 से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.”

ये स्टार्स हैं फिल्म में

“वेलकम टू द जंगल” के हर सीन में कॉमेडी का तड़का देखने को मिल रहा है. फिल्म में अनलिमिटेड मनोरंजन, मजेदार डायलॉग्स और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग दिखाई दे रही है. मेकर्स ने इसे एक ऐसी फैमिली एंटरटेनर के तौर पर पेश किया है जिसे हर उम्र के लोग थिएटर में बैठकर एंजॉय कर सकेंगे. इसमें सुनील शेट्टी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और आफताब शिवदासानी जैसे स्टार्स हैं.

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 करने के लिए किसने किया ओरी को मोटिवेट? खुद किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
और पढ़ें