बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का कितना चला जादू? 9वें दिन का कलेक्शन आया सामने

Raja Shivaji Box Office Collection Day 9: ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज का दमदार किरदार निभाया है. सलमान खान का कैमियो भी चर्चा में है. चलिए आपको 10वें दिन की कमाई बताते हैं.

Raja Shivaji Box Office Collection Day 9: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से लगातार दर्शकों का प्यार बटोर रही है. छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके संघर्ष पर आधारित यह फिल्म अब दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. फिल्म को खासतौर पर महाराष्ट्र में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं हिंदी बेल्ट में भी इसकी कमाई स्थिर बनी हुई है. 9वें दिन की कमाई का आंकड़ा आ चुका है.

9वें दिन भी जारी रही ‘राजा शिवाजी’ की कमाई

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन 5.60 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 61.45 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 72.91 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म देशभर में करीब 1,551 शोज़ में दिखाई जा रही है. पहले हफ्ते में फिल्म ने दोनों भाषाओं को मिलाकर मजबूत कलेक्शन किया. वीकडेज में हल्की गिरावट जरूर आई, लेकिन दर्शकों की दिलचस्पी बनी रही. आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

दमदार स्टारकास्ट बनी फिल्म की ताकत

राजा शिवाजी’ को रितेश देशमुख ने ही लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई है. फिल्म में रितेश देशमुख ने मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, अमोल गुप्ते, विद्या बालन, जेनेलिया देशमुख और फरदीन खान जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. इसके अलावा जितेंद्र जोशी, मुस्ताक शेख, सुरेश विश्वकर्मा और अशोक समर्थ भी फिल्म का हिस्सा हैं. खास बात यह है कि सलमान खान ने फिल्म में विशेष भूमिका निभाई है. उन्होंने प्रतापगढ़ युद्ध के दौरान शिवाजी महाराज के अंगरक्षक जीवा महाला का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया.

यह भी पढ़ें- रितेश देशमुख का बड़ा खुलासा, ‘राजा शिवाजी’ में कलाकारों ने मुफ्त में किया काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >