‘दादी की शादी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, जानिए 2 दिन की कुल कमाई

‘दादी की शादी’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर बढ़त दर्ज की है. फैमिली ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म धीरे-धीरे सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत करती दिखाई दे रही है.

Daadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 2: फिल्म ‘दादी की शादी’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत करती नजर आ रही है. नीतू कपूर और कपिल शर्मा की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आई है. सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दादी की शादी’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को करीब 1.15 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. फिल्म देशभर में लगभग 1,771 शोज में दिखाई गई. इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 2.10 करोड़ रुपये हो चुका है.

डे वाइज कलेक्शन रिपोर्ट

  • डे 1- 0.60 करोड़ रुपये
  • डे 2- 1.15 करोड़ रुपये

कुल कमाई- 1.75 करोड़ रुपये

फैमिली कहानी और कॉमेडी ने जीता दर्शकों का दिल

‘दादी की शादी’ को आशीष आर मोहन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में इमोशनल कहानी के साथ हल्की-फुल्की कॉमेडी का तड़का लगाया गया है. कहानी एक अकेली दादी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दोबारा शादी करने का फैसला लेती है. इसी दौरान परिवार के रिश्तों और सोशल मीडिया से जुड़े कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलते हैं. फिल्म में नीतू कपूर और कपिल शर्मा के अलावा आर. सरथकुमार, सादिया खतीब, रिद्धिमा कपूर साहनी और योगराज सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

‘दादी की शादी’ को आमिर खान ने बताया शानदार फैमिली फिल्म

आमिर खान ने हाल ही में ‘दादी की शादी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने के बाद फिल्म की जमकर तारीफ की. आमिर ने कहा कि नीतू कपूर ने शानदार अभिनय किया है, जबकि कपिल शर्मा ने भी अपने किरदार से सबको प्रभावित किया. आमिर ने यह भी कहा कि ऋद्धिमा कपूर साहनी की यह पहली फिल्म है और उन्होंने बेहतरीन काम किया है. वहीं आलिया भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म की सराहना की. आलिया ने लिखा कि फिल्म देखने के बाद उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई. उन्होंने कहा कि फिल्म में मजेदार ट्विस्ट, भरपूर कॉमेडी और परिवार की प्यारी अफरा-तफरी को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का कितना चला जादू? 9वें दिन का कलेक्शन आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >