छठे दिन भी कायम ‘राजा शिवाजी’ की रफ्तार, 50 करोड़ से बस एक कदम दूर

Raja Shivaji Box Office Collection Day 6: ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रितेश देशमुख की यह फिल्म 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से अब बस एक कदम दूर है.

Raja Shivaji Box Office Collection Day 6: मराठी और हिंदी सिनेमा में इन दिनों फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की खूब चर्चा हो रही है. रिलीज के बाद से ही यह ऐतिहासिक फिल्म दर्शकों का ध्यान खींच रही है. शुरुआत में कई लोगों को इस बात पर शक था कि क्या रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में फिट बैठ पाएंगे या नहीं, लेकिन फिल्म देखने के बाद ज्यादातर दर्शक और समीक्षक उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं. फिल्म को महाराष्ट्र के साथ-साथ हिंदी बेल्ट में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए छठे दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.

छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कायम रही पकड़

राजा शिवाजी’ ने पहले दिन शानदार शुरुआत करते हुए कुल 11.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद वीकेंड में फिल्म की कमाई और मजबूत हुई. पहले तीन दिनों में ही फिल्म ने 33.9 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के मराठी वर्जन ने छठे दिन करीब 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि हिंदी वर्जन ने 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह फिल्म का कुल डे-6 कलेक्शन 4.25 करोड़ रुपये रहा. इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 48.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन लगभग 57.70 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे सिर्फ मराठी दर्शकों का ही नहीं, बल्कि हिंदी ऑडियंस का भी अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। हिंदी वर्जन अब तक 15.15 करोड़ रुपये की कमाई कर चुका है, जबकि मराठी वर्जन ने 33.5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में रितेश देशमुख सिर्फ मुख्य भूमिका में ही नहीं हैं, बल्कि उन्होंने इसका निर्देशन और लेखन भी किया है. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, अमोल गुप्ते, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, विद्या बालन, जेनेलिया देशमुख, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, मुस्ताक शेख, अशोक समर्थ और सुरेश विश्वकर्मा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं. फिल्म में सलमान खान का स्पेशल कैमियो भी चर्चा में है. उन्होंने प्रतापगढ़ की लड़ाई में शिवाजी महाराज के अंगरक्षक जीव महाला का किरदार निभाया है

यह भी पढ़ें- ओपनिंग वीकेंड पर छाई ‘राजा शिवाजी’, तोड़े इन 2 फिल्मों के रिकॉर्ड, तीसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें