राजा शिवाजी का जलवा कायम, 18वें दिन भी करोड़ों की कमाई

Raja Shivaji Box Office Collection Day 18: रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. सिनेमाघरों में तीन हफ्ते पूरे करने की ओर बढ़ रही इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

Raja Shivaji Box Office Collection Day 18: मराठा साम्राज्य के महान छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. सिनेमाघरों में दो हफ्ते का सफर शानदार तरीके से पूरा करने के बाद यह ऐतिहासिक फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. हालांकि नई फिल्मों की रिलीज के कारण इस फिल्म के शोज की संख्या थोड़ी कम हुई है, लेकिन इसके बावजूद टिकट खिड़की पर फिल्म की पकड़ काफी मजबूत और स्थिर बनी हुई है.

18वें दिन की कमाई

SacnilK की रिपोर्ट के अनुसार, रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने अपनी रिलीज के 18वें दिन यानी सोमवार को देश भर के 2,165 शोज से 1.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. हालांकि, यह कमाई इसके पिछले दिन यानी रविवार की कमाई 3.45 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 66.7 प्रतिशत कम है, लेकिन वर्किंग डे के हिसाब से फिल्म की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है. इस नई कमाई के साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 85.70 करोड़ रुपये और कुल ग्रॉस कलेक्शन 101.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

वर्ल्डवाइड मार्केट और विदेशों में भी जलवा

घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अपने 18वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से 10 लाख रुपये की कमाई की है, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 4.00 करोड़ रुपये हो गया है. भारत और विदेशों की इस कुल कमाई को मिलाकर ‘राजा शिवाजी’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 105.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

राजा शिवाजी के बारे में

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को खुद रितेश देशमुख ने लिखा है और उन्होंने ही इसे डायरेक्ट भी किया है. इस फिल्म को उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा और ज्योति देशपांडे ने मिलकर ‘मुंबई फिल्म कंपनी’ और ‘जियो स्टूडियोज’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रितेश देशमुख मुख्य रोल में हैं और उनके साथ संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते जैसे कई बड़े कलाकार भी नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: राम चरण ने बताया ‘Peddi’ देखने के बाद पिता चिरंजीवी का रिएक्शन, बोले- ‘मगधीरा’ या ‘RRR’ जैसी फिल्में बार-बार नहीं बनतीं

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें