विलेन बनना पड़ा भारी, आकाश मखीजा को मिल रहे धमकी भरे मैसेज, बोले- डीएम खोलते ही….

Raakh Villain Akash Makhija: अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही राख में आकाश मखीजा ने विलेन की भूमिका निभाई है. अब उन्होंने कहा कि उनके किरदार को खूब नफरत मिल रही है और लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.

Raakh Villain Akash Makhija: जब दर्शकों को लगने लगा था कि क्राइम थ्रिलर की दुनिया में ‘पाताल लोक’ जैसा डर पैदा करने वाला शो दोबारा बनना मुश्किल है, तभी निर्देशक प्रोसित रॉय अपनी नई वेब सीरीज ‘राख’ के साथ सामने आए. साल 1978 के चर्चित रंगा-बिल्ला केस से प्रेरित इस सीरीज की कहानी दिल्ली में हुए किशोर बच्चों के अपहरण की घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज में अभिनेता आकाश मखीजा और रमनदीप यादव ने क्रमशः बाबू और राज्जो के किरदार निभाए हैं, जो रंगा और बिल्ला से प्रेरित माने जा रहे हैं.

Raakh Villain Akash Makhija Death Threats: राख के विलेन को क्यों जान से मारने की मिल रही है धमकी

हाल ही में टाइम्स नाउ को दिए एक खास इंटरव्यू में आकाश मखीजा ने विलेन की भूमिका निभाने पर बात की. उन्होंने कहा, “मैं जब भी खुद को स्क्रीन पर देखता हूं, तो सबसे पहले अपनी गलतियां ही ढूंढता हूं. इसलिए मैं खुद तय नहीं कर सकता कि मैंने कितना अच्छा काम किया है. मेरे लिए असली मायने दर्शकों की प्रतिक्रिया रखती है. मजेदार बात ये है कि जब भी मैं अपना इंस्टाग्राम डीएम खोलता हूं, तो कुछ लोग मेरे किरदार से इतने परेशान नजर आते हैं कि मुझे जान से मारने तक की धमकियां भेज देते हैं. कहीं न कहीं ये दिखाता है कि लोगों ने मेरे किरदार को गंभीरता से लिया है.”

बाबू के किरदार में चमके आकाश मखीजा

आकाश मखीजा ने आगे कहा, “मेरे डीएम में तो अब तरह-तरह के मैसेज आने लगे हैं. कुछ लोग इतने गुस्से में होते हैं कि जान से मारने तक की धमकियां दे देते हैं. लेकिन इससे एक बात तो साफ है कि दर्शकों ने बाबू के किरदार को पूरी तरह नोटिस किया है. मुझे लगता है कि इस वक्त बाबू शायद सबसे ज्यादा नफरत किए जाने वाले किरदारों में से एक बन चुका है. कई लोगों ने मुझे मैसेज करके लिखा कि जब जयप्रकाश यानी अली फजल मेरे किरदार की पिटाई कर रहा था, तब उन्हें देखकर काफी खुशी हो रही थी.”

Raakh OTT Release Date: कहां देख सकते हैं राख

उन्होंने हंसते हुए एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया. आकाश ने बताया, “मेरी मां ने भी शो देखा था. पूरी सीरीज के दौरान वह काफी इमोशनल थीं, लेकिन जैसे ही स्क्रीन पर अली फजल मेरे किरदार को पीटने लगे, अचानक उनकी ममता जाग गई.” राख एक खोजी ड्रामा है, जो सुमन अरोरा और साहिल अरोरा के अपहरण के बाद शुरू होता है. वे रेडियो स्टेशन जा रहे होते हैं, जब बाबू और राज्जो उन्हें लिफ्ट देते हैं और उनकी हत्या कर देते हैं. इस सीरीज में दिव्या शर्मा, विवान शर्मा, अंशुल चौहान और दिब्येंदु भट्टाचार्य मौजूद हैं. प्राइम वीडियो पर इसे देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Early Review: कॉकटेल 2 हिट होगी या मिस, टिकट खरीदने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू, मिले इतने स्टार्स

यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें