18वें दिन भी नहीं थमा ‘माइकल’ का क्रेज, कुल कमाई जान रह जाएंगे हैरान

Michael Box Office Collection Day 18: म्यूजिकल फिल्म ‘माइकल’ भारत में इन दिनों शानदार कमाई कर रही हैं , हालांकि वीकेंड के बाद इसकी रफ्तार कम हो गई है.

Michael Box Office Collection Day 18: म्यूजिकल फिल्म ‘माइकल’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी एक अलग पहचान बना ली है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 18 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई जोड़ रही है. हालांकि, फिल्म की कमाई पहले के मुकाबले अब थोड़ी धीमी हुई है. यह फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ और ‘द मम्मी’ के बाद साल 2026 की तीसरी सबसे सफल अंग्रेजी फिल्म बन गई है.

जानें 18वें दिन की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अपने 18वें दिन यानी सोमबार को भारत में 1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसकी अब तक की कुल कमाई पर नजर डालें, तो भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 53.00 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, कुल ग्रॉस कमाई 63.48 करोड़ रुपये हो गई है. अपनी इस बेहतरीन कमाई के साथ ही यह फिल्म साल 2026 की तीसरी सबसे सफल अंग्रेजी फिल्म बन गई है.

कैसा रहा किंग ऑफ पॉप का सफर?

यह फिल्म महान कलाकार माइकल जैक्सन के बचपन से लेकर सुपरस्टार बनने तक की कहानी को बड़े ही सुंदर तरीके से दिखाती है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे माइकल ने अपने पिता के कड़े अनुशासन से बाहर निकलकर संगीत की दुनिया में अपना नाम बनाया.

शानदार एक्टिंग और जबरदस्त डांस

फिल्म की सबसे बड़ी जान इसके मुख्य कलाकार और माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन हैं. जाफर ने फिल्म में बिल्कुल अपने चाचा माइकल की तरह डांस, मूनवॉक और बातचीत का अंदाज दिखाया है. उनकी चाल-ढाल और मुस्कान को देखकर ऐसा लगता है जैसे असली माइकल जैक्सन स्क्रीन पर आ गए हों. नन्हे माइकल का रोल निभाने वाले जूलियानो वाल्दी ने भी कमाल की एक्टिंग की है. फिल्म में कोलमैन डोमिंगो ने माइकल के पिता का दमदार रोल निभाया है. इसके अलावा निया लॉन्ग, केइलिन डुरेल जोन्स और माइल्स टेलर जैसे कलाकारों ने भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं.

यह भी पढ़ें: मलयालम ‘दृश्यम 3’ से पूरी तरह अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, क्लाइमैक्स होगा सरप्राइजिंग

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें