रेखा की बायोपिक में काम करना चाहती हैं कृति सेनन, बोली- अपनी शर्तों पर जीवन जीया

कृति सेनन ने खुलासा किया है कि वह रेखा की बायोपिक में काम करना चाहती हैं. उन्होंने बताया कि उनकी पर्सनैलिटी, ग्रेस और स्क्रीन प्रेजेंस बेहद आइकॉनिक है.

कृति सेनन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. जल्द ही वह शाहिद कपूर संग कॉकटेल 2 में नजर आएंगी. इसी बीच एक्ट्रेस ने दिग्गज अभिनेत्री रेखा की जमकर तारीफ की और कहा कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह उनकी बायोपिक में उनका किरदार निभाना पसंद करेंगी.

रेखा की बायोपिक में काम करना चाहती हैं कृति सेनन

जीक्यू इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कृति सेनन से पूछा गया कि वह किसकी बायोपिक में काम करना पसंद करेंगी. उन्होंने झट से जवाब दिया, “रेखा… वो सबसे बड़ी खलनायिका हैं. मुझे पता है कि मैं उनके जैसी बिल्कुल नहीं दिखती, लेकिन मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं. उनका दिल, उनका साहस, उनका व्यक्तित्व, वो मिलनसार, बुद्धिमान हैं और उन्होंने अपनी शर्तों पर जीवन जीया है.”

कृति सेनन ने अपने करियर को लेकर की बात

इसी इंटरव्यू में कृति सेनन ने अपने करियर में आए उतार-चढ़ाव पर बात की. उन्होंने कहा, “फिल्म साइन करने में कुछ भूमिकाएं ऐसी थीं, जिनके मैं बेहद करीब पहुंच गई थी, लेकिन अंततः वे स्टार किड्स को मिल गईं, जो मेरे बस में नहीं था. जब आप फिल्मी दुनिया से नहीं आते हैं, तो आपको बहुत स्ट्रगल करना पड़ता है. मैंने बहुत मेहनत की और सोच समझकर फैसले लिए. मुझे कुछ भी आसानी से नहीं मिला था.”

कॉकटेल 2 में नजर आएंगी कृति सेनन

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 की रिलीज की तैयारियों में बिजी हैं. यह फिल्म 19 जून को रिलीज होने वाली है. इसमें मूवी में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस रूप में नजर आएंगी. उन्होंने एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि यह कॉकटेल का सीक्वल पूरी तरह से नहीं है. इसकी कहानी एकदम अलग है.

यह भी पढ़ें- भूत बंगला ने 22वें दिन फिर किया कमाल, कमा डाले इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >