पहले दिन ही फुस्स हुई ‘दादी की शादी’, 1 करोड़ तक पहुंचना भी हुआ मुश्किल

Daadi Ki Shaadi Collection Day 1: ‘दादी की शादी’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक शुरुआत नहीं कर पाई. कपिल शर्मा और नीतू कपूर जैसे बड़े नाम होने के बावजूद फिल्म की कमाई बेहद कम रही.

Daadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 1: कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की नई फिल्म ‘दादी की शादी’ से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के पहले ही दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई. 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस कॉमेडी एंटरटेनर को दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. शुरुआती रिव्यू भी फिल्म के पक्ष में नहीं रहे, जिसका सीधा असर इसकी कमाई पर दिखाई दिया. फिल्म में नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी भी अहम भूमिका में नजर आई हैं. इसके बावजूद फिल्म पहले दिन 1 करोड़ रुपये तक भी नहीं पहुंच सकी.

कपिल शर्मा की दूसरी सबसे कमजोर ओपनिंग

Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘दादी की शादी’ ने भारत में पहले दिन करीब 60 लाख रुपये का कारोबार किया, जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन लगभग 72 लाख रुपये रहा. ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म की पकड़ कमजोर दिखाई दी. यह फिल्म कपिल शर्मा के करियर की दूसरी सबसे कम ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले उनकी फिल्म ‘ज्विगाटो’ ने पहले दिन लगभग 43 लाख रुपये कमाए थे. वहीं ‘किस किसको प्यार करूं’ (1.85 करोड़), ‘फिरंगी’ (2 करोड़) और ‘किस किसको प्यार करूं 2’ (10 करोड़) जैसी फिल्मों ने इससे बेहतर शुरुआत की थी. कम दर्शकों की वजह से कई शहरों में फिल्म के सुबह वाले शो तक रद्द करने पड़े.

रिद्धिमा कपूर साहनी ने किया फिल्मी डेब्यू

इस फिल्म से दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है. लंबे समय से उनके डेब्यू को लेकर चर्चा थी, लेकिन फिल्म की कमजोर शुरुआत ने उनकी एंट्री को फीका बना दिया. फिल्म का निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है. फिल्म को फैमिली कॉमेडी के तौर पर पेश किया गया था, लेकिन कहानी और स्क्रीनप्ले दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए.

यह भी पढ़ें- Daadi Ki Shaadi Review :फीकी है यह शादी.. कपिल शर्मा की कॉमेडी का भी नहीं जमा रंग

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें