32वें दिन सुस्त पड़ी 'भूत बंगला' की रफ्तार, जानिए कुल कलेक्शन

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 32: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की रफ्तार अब बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी हो गई है. रिलीज के 32वें दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट आई है.

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 32: अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर नजर आ रहा है. सिनेमाघरों में एक महीना पूरा होने के बाद अब थिएटर्स में दर्शकों की संख्या काफी कम हो गई है. इस वजह से फिल्म की हर दिन की कमाई अब पहले के मुकाबले काफी ज्यादा घट गई है और इसकी रफ्तार बहुत सुस्त पड़ चुकी है, लेकिन कुल मिलाकर यह वर्ल्डवाइड 253 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है.

32वें दिन की कमाई में आई गिरावट

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 32वें दिन यानी सोमबार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई. वर्किंग डे होने के कारण फिल्म देश भर के 2,384 शोज से सिर्फ 70 लाख रुपये का ही नेट कलेक्शन कर पाई. यह कमाई इसके पिछले दिन यानी रविवार के 1.90 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 63.2 प्रतिशत कम है, जिससे साफ पता चलता है कि अब फिल्म कमाई में अब मुश्किलों का सामना कर रही है.

भारत में अब तक की कुल कमाई

फिल्म की रोजाना की कमाई बहुत कम हो रही है, लेकिन अपने शुरुआती हफ्तों के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत भारत में फिल्म का अब तक का कुल नेट कलेक्शन 169.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई (टैक्स मिलाकर) 200.45 करोड़ रुपये हो चुकी है.

विदेशों की कमाई और वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन

घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी अब फिल्म का बिजनेस लगभग थम सा गया है. विदेशी बाजारों से फिल्म ने अब तक कुल 53.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. भारत और विदेशों की इस पूरी कमाई को मिलाकर ‘भूत बंगला’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 253.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

सालों बाद लौटी जोड़ी का सुस्त पड़ता जादू

इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी ने सालों बाद वापसी की थी. इससे पहले यह जोड़ी ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’ और ‘गरम मसाला’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी है. इस बार भी अक्षय कुमार, तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने दर्शकों को हंसाने की कोशिश की, लेकिन अब पांचवें हफ्ते में आकर फिल्म की सुस्त पड़ती कमाई यह साफ बता रही है कि थिएटर्स में इसका सफर अब खत्म होने की कगार पर है.

यह भी पढ़ें: राजा शिवाजी का जलवा कायम, 18वें दिन भी करोड़ों की कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >