Bharat Bhhagya Viddhaata Smita Tambe: 18 महीने दर्द में रहीं स्मिता तांबे, एक नर्स की बात ने बदल दी पूरी जिंदगी

Bharat Bhhagya Viddhaata: फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस स्मिता तांबे ने अपने जीवन की एक बेहद प्यारी और इमोशनल कहानी सुनाई है. उन्होंने बताया कि कैसे उनके सबसे मुश्किल दिनों में एक नर्स के अनोखे तरीके और हौसले ने उनका पैर ठीक करने में मदद की थी.

Bharat Bhhagya Viddhaata Smita Tambe: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और स्मिता तांबे की अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता’ उन आम लोगों की कहानी है, जो मुसीबत के समय आगे आकर बड़े-बड़े काम कर जाते हैं. इसी फिल्म के सिलसिले में बातचीत करते हुए स्मिता तांबे ने अपने पुराने दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा था जब वे करीब 18 महीने तक अस्पताल के चक्कर काट रही थीं और बहुत तकलीफ में थीं. उस मुश्किल समय में एक नर्स ने उनसे एक ऐसी बात कही, जिसने स्मिता का पूरा डर दूर कर दिया और उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी.

जब 18 महीने तक अस्पताल में दर्द झेल रही थीं स्मिता

स्मिता तांबे ने बताया कि बीमारी के दिनों में वे सुविधा हॉस्पिटल में भर्ती थीं. वहां सुगंधा नाम की एक नर्स काम करती थी, जो रोज सुबह 8 बजे स्मिता के पास आती थी. उस समय स्मिता को रोज 5 से ज्यादा इंजेक्शन लगते थे और वे दर्द से परेशान रहती थीं, लेकिन नर्स सुगंधा का काम करने का तरीका सबसे अलग था. वह रोज सुबह आती, मीठे-मीठे मराठी गाने गाती और गाना गाते-गाते ही स्मिता को इंजेक्शन और ग्लूकोज की बोतल चढ़ा देती थी. उसके इस मजाकिया और गाना गाने वाला अंदाज ने स्मिता के लिए अस्पताल के उस डर को बिल्कुल खत्म कर दिया था.

नर्स की इस बात ने बदला स्मिता का जीवन

डॉक्टर ने कहा था कि मेरा पैर आधा इंच छोटा हो सकता है. मम्मी को चिंता थी कि मैं डांस कर पाऊंगी या नहीं. डेढ़ महीने तक मुझे लगा कि इस नर्स को मुझसे कोई खास मतलब नहीं है. बाकी डॉक्टर प्यार से पूछते थे, लेकिन वो तो बस रोज नया गाना गाती थी. लेकिन फिर एक दिन उसने कहा कि मस्त नाचणार तू यानी तू बहुत अच्छा डांस करेगी”. स्मिता आगे कहती हैं कि वही एक लाइन उनके अंदर कुछ बदल गई.
उस एक वाक्य ने मुझे कॉन्फिडेंस दिया. उस वक्त सबको लग रहा था कि मैं लंगड़ा कर चलूंगी, डांस नहीं कर पाऊंगी, लेकिन एक इंसान का ये कहना कि तुम अच्छा डांस करोगी… वो बहुत मायने रखता है और ये उनके जॉब का हिस्सा भी नहीं था”. स्मिता ने मुस्कुराते हुए सुगंधा को याद किया. ऐसी ही एक दिल को छू लेने वाली कहानी अब बड़े पर्दे पर सामने आने वाली है भारत भाग्य विधाता के साथ.

फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के बारे में

इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. उनके साथ स्मिता तांबे, गिरिजा ओक और अमृता नामदेव जैसे कई बेहतरीन कलाकार अहम रोल निभा रहे हैं. इस फिल्म को मनोज तापड़िया ने लिखा है और उन्होंने ही इसका डायरेक्शन भी किया है. फिल्म को पेन स्टूडियोज के डॉ. जयंतीलाल गडा पेश कर रहे हैं. यह शानदार फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने बताया गैंगस्टर देखकर माता-पिता ने कैसे किया था रिएक्ट, बोली- दुख हुआ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >