Aakhri Sawal Preview: संजय दत्त की फिल्म’ सेंसर बोर्ड से पास, फिल्म की कहानी-स्टारकास्ट के बारे में जानिये

Aakhri Sawal Preview: संजय दत्त की आखिरी सवाल को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने ‘UA 16+’ रेटिंग दिया है. इसमें आखिरी सवाल में ये स्टार्स हैं मौजूद समीरा रेड्डी और नीतू चंद्र जैसे कलाकार हैं.

Aakhri Sawal Preview: संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘आखिरी सवाल’ 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. राजनीतिक ड्रामा ने अपनी दमदार कहानी और जबरदस्त ट्रेलर की वजह से ऑनलाइन काफी हलचल मचा दी है. मूवी में भारत के इतिहास और राजनीति से जुड़े कई मुश्किल सवाल उठाए गए हैं.

आखिरी सवाल में मौजूद हैं ये स्टार्स

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता अभिजीत मोहन वारंग की ओर से निर्देशित ‘आखिरी सवाल’ में संजय दत्त के अलावा अमित साध, समीरा रेड्डी और नीतू चंद्र जैसे कलाकारों की टोली है. इसकी कहानी और दमदार डायलॉग्स उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं. यह प्रोजेक्ट निखिल नंदा और संजय दत्त का संयुक्त निर्माण है.

आखिरी सवाल को मिला CBFC का UA 16+ सर्टिफिकेट

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने आखिरी सवाल को ऑफिशियल तौर पर ‘UA 16+’ रेटिंग दी है. फिल्म के निर्माता निखिल नंदा का मानना ​​है कि आखिरी सवाल कुछ अलग पेश करती है. जहां आज के दर्शक सिर्फ स्टंट पर आधारित कहानियों के बजाय तथ्यों और वास्तविक जीवन की सच्चाइयों पर आधारित कहानियां देखना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा, ”अपनी फिल्म के माध्यम से हम लोगों को सच्चाई, या यूं कहें कि तथ्य दिखाएंगे, जो पिछले कई वर्षों से सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीकों से फैल रहे हैं.”

आखिरी सवाल का पति पत्नी और वो दो से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होगी. दोनों ही मूवीज अलग अलग जॉनर की है, एक राजनीतिक थ्रिलर है, जबकि दूसरी कॉमेडी ड्रामा. 15 मई, 2026 को जब दोनों फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी, तो दर्शक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म टॉप पर रहेगी.

यह भी पढ़ें- कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने रिवील किया बेटी का नाम, फैंस से मांगी खास दुआ

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें