Sitamarhi: बीजेपी विधायक ने दुर्गा पूजा में बांटे तलवार-त्रिशूल, कहा- शास्त्र के साथ शस्त्र की पूजा भी जरूरी

Sitamarhi: सीतामढ़ी के बीजेपी विधायक मिथलेश कुमार ने शहर और गांव की दुर्गा पूजा समितियों में त्रिशूल, तलवार और शास्त्र बांटा है. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा शास्त्र और शस्त्र दोनों से होती है.

Sitamarhi: बिहार के सीतामढ़ी से बीजेपी विधायक मिथलेश कुमार शहर और गांव की दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों में त्रिशूल और तलवार बांट रहे हैं. कुछ लोगों को यह अजीब लग रहा है, लेकिन बड़ी संख्या में लोग उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं.

पिछले साल भी बांटा था

विधायक मिथलेश कुमार ने पिछले साल भी पूजा समितियों में शास्त्र और शस्त्र का वितरण किया था. उस समय सोशल मीडिया पर उनके इस कदम की तारीफ भी हुई और आलोचना भी हुई थी. आलोचनाओं का असर उन पर नहीं पड़ा और वे अधिकांश पूजा स्थलों पर जाकर इसे वितरित करते रहे. इस साल भी वे वही काम दोहरा रहे हैं.

यह सनातन धर्म की परंपरा का हिस्सा- कुमार

कुछ लोग उनकी इस पहल पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन मिथलेश कुमार इसे सनातन धर्म की परंपरा का हिस्सा बताते हैं. उनका कहना है कि सनातन धर्म की रक्षा शास्त्र और शस्त्र दोनों से ही संभव है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार चुनाव में हारेगी असुरी शक्ति

विधायक ने वितरण के दौरान कहा कि 2014 में असुर प्रवृत्ति वाली पार्टी का संहार हो चुका है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम पूरे देश में पहचान बना चुका है. उन्होंने यह भी कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव में भी ऐसी पार्टी को जनता परास्त करेगी. साथ ही, बीजेपी के अन्य कार्यकर्ताओं के बीच भी वे शास्त्र और शस्त्र बांट रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  नवरात्रि में बदला रहेगा मौसम का मिजाज, बिहार के 22 जिलों में 27 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >