आज का मौसम : जिले में गर्मी से राहत के आसार, बादलों के बीच हल्की बारिश की संभावना

Sasaram news: जिले में गुरुवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

Sasaram news: रोहतास जिला के सासाराम से जितेन्द्र कुमार पासवान की रिपोर्ट. जिले में गुरुवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है. उमस भरी गर्मी के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. तेज धूप के साथ उमस लोगों को परेशान कर सकती है, जबकि दोपहर बाद मौसम में नरमी आने के आसार हैं. अधिकतम तापमान करीब 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. किसानों के लिए भी मौसम का यह बदलाव राहत देने वाला हो सकता है. बारिश होने से खेतों में नमी बढ़ेगी और खरीफ फसलों की तैयारी में मदद मिलेगी. हालांकि तेज हवा या अचानक बारिश के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक जिले में मानसून की गतिविधियों का असर दिख सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: PANCHDEV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >