sasaram News: (सासाराम से डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव) जिले के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सासाराम शहर के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने एवं बंद होने का समय जारी किया गया है. मंदिर प्रबंधन समितियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना एवं दर्शन कर सकते हैं.
मंदिर दर्शन और समय सारणी:
| मंदिर का नाम | खुलने का समय | बंद होने का समय | विशेष जानकारी |
| मां तारा चंडी धाम | प्रातः 4:00 बजे | रात्रि 9:00 बजे | दोपहर 12 से 1 बजे तक बंद |
| सोनवागढ़ शिव मंदिर | प्रातः 4:00 बजे | रात्रि 8:30 बजे | प्रसाद 12 से 2 बजे तक |
| महावीर मंदिर गौरक्षणी | प्रातः 4:15 बजे | रात्रि 9:00 बजे | दोपहर 12 से 1 बजे तक बंद |
| सोमनाथ मंदिर | प्रातः 4:00 बजे | रात्रि 9:00 बजे | प्रसाद 12 से 2 बजे तक |
| गायत्री मंदिर | प्रातः 4:00 बजे | रात्रि 8:30 बजे | संध्या आरती शाम 6:30 बजे |
| बाबा तिलेश्वर नाथ मंदिर | प्रातः 4:30 बजे | रात्रि 8:30 बजे | भजन कीर्तन शाम 6 से 8 बजे तक |
