sasaram news : रोहतास जिला के सासाराम से पुनीत पांडेय की रिपोर्ट. रोहतास जिले की विभिन्न मंडियों में आज खाद्य सामग्रियों के दाम सामान्यतः स्थिर बने हुए हैं, हालांकि कुछ वस्तुओं में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. इस गर्मी के मौसम में आम के भाव को छोड़कर अन्य फलों की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. व्यापारियों के अनुसार, बाजार की मांग और आपूर्ति के आधार पर आने वाले दिनों में कीमतों में बदलाव संभव है.
अनाज मंडी में भी स्थिति संतुलित है. तेल के दामों में भी स्थिरता देखी गई है, जो उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है. वहीं, सब्जी मंडी में लहसुन के दाम ऊंचे बने हुए हैं.
बाजार भाव (इंफो)
फल मंडी:
- सेब: 180 रुपये प्रति किलो
- केला: 60 रुपये प्रति दर्जन
- संतरा: 140 रुपये प्रति किलो
- दशहरी आम: 50 रुपये प्रति किलो
अनाज मंडी:
- कतरनी चावल: 4500 रुपये प्रति क्विंटल
- मसूर चावल: 3200 रुपये प्रति क्विंटल
- अरहर दाल: 110 रुपये प्रति किलो
- मसूर दाल: 70 रुपये प्रति किलो
- चना दाल: 68 रुपये प्रति किलो
- मूंग दाल: 100 रुपये प्रति किलो
- मोट दाल: 75 रुपये प्रति किलो
- सरसों तेल: 160 से 200 रुपये प्रति किलो
- रिफाइंड तेल: 145 से 210 रुपये प्रति किलो
सब्जी मंडी:
- बांग्ला प्याज: 30 रुपये प्रति किलो (900 रुपये क्विंटल)
- नासिक प्याज: 40 रुपये प्रति किलो (600 रुपये क्विंटल)
- देवा आलू: 650 से 700 रुपये प्रति क्विंटल
- लहसुन: 5000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल
