Raja Pakar Vidhan Sabha: राजा पाकड़ में जदयू की मतदाता जागरूकता रैली, सैकड़ों लोगों ने लिया भाग

Raja Pakar Vidhan Sabha: जदयू द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को राजा पाकर प्रखंड में एक भव्य रैली निकाली गई. रैली का उद्देश्य जनता को मतदाता सूची में नाम की जांच व संशोधन के लिए प्रेरित करना था. प्रखंड के कई पंचायतों से गुजरती हुई यह रैली जदयू कार्यालय तक पहुंची.

Raja Pakar Vidhan Sabha: जदयू के प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को राजा पाकड़ प्रखंड में भव्य रैली निकली गई. यह रैली प्रखंड के जाफरपट्टी नथुनी चौक से शुरू होकर विभिन्न पंचायतों और गांवों जैसे बखरी, बरियारपुर, अल्लीपुर, भलुई, राजापाकर उत्तरी सहित दर्जनों इलाकों से गुजरती हुए प्रखंड जदयू कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई.

नारे बैनर से चला अभियान

रैली में जदयू कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए. नारे, बैनर और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को अपने नाम मतदाता सूची में जांचने और संशोधन कराने के लिए प्रेरित किया गया. बीएलओ के द्वारा बांटे हुए फॉर्म को भी समय पर भरकर जमा करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि प्रक्रिया समय से पूरी की जा सके.

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय ने कहा, “मतदाता सूची की शुद्धता ही लोकतंत्र की मजबूती की नींव है. हमारा संकल्प है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी भी फर्जी नाम को सूची में जगह न मिले.”

अभियान में शामिल हुए कई बड़े नेता

रैली में जदयू के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे, जिनमें राजा पाकड़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र राम, भीम कुमार, शिवनाथ सिंह, बजरंग सिंह, ब्रजकिशोर गुप्ता, अरुण पटेल, शत्रुघ्न सिंह, रविंद्र सिंह समेत जदयू प्रखंड कमिटी के सदस्य शामिल रहे. जदयू नेताओं ने जनता से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.