आज का दर्शन : भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बना है साईं मंदिरं

Nawada News : शहर के पार नवादा, गया रोड में स्थित श्री साईं बाबा मंदिर यहां के प्रमुख और आस्था के केंद्रों में से एक है. गुरुवार को साईं बाबा का विशेष दिन माना जाता है.

Nawada News : नवादा मुख्यालय से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट. नवादा शहर के पार नवादा, गया रोड में स्थित श्री साईं बाबा मंदिर यहां के प्रमुख और आस्था के केंद्रों में से एक है. गुरुवार को साईं बाबा का विशेष दिन माना जाता है. यहां प्रतिदिन सुबह-शाम 06:00 बजे भव्य आरती का आयोजन किया जाता है. गुरुवार के दिन मंदिर में भक्तों की भीड़ विशेष रूप से देखने को मिलती है. इसके अलावा, मंदिर परिसर से भव्य पालकी यात्रा और भजन-कीर्तन जैसे आयोजनों की भी परंपरा है. मंदिर में मां की आरती के उपरांत आये हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद उपलब्ध कराया जाता है. लोगों का मानना है की आये हुए श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है. जिलेभर से श्रद्धालु अपनी भक्ति से ओत प्रोत होकर मंदिर में पूजा के लिए आते है. प्रत्येक दिन लगभग सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में आते है और पूजा-अर्चना करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Panchdev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >