आज का दर्शन : दक्षिण भारतीय शैली का अनूठा प्रतीक है नवादा का गोवर्धन मंदिर

Nawada News: बिहार के नवादा स्थित गोवर्धन मंदिर दक्षिण बिहार का सबसे भव्य और आकर्षक धार्मिक स्थल है.

Nawada News: (नवादा से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट) नवादा कार्यालय. बिहार के नवादा स्थित गोवर्धन मंदिर दक्षिण बिहार का सबसे भव्य और आकर्षक धार्मिक स्थल है. भगवान राधा-कृष्ण को समर्पित यह मंदिर अपनी बेहतरीन दक्षिण भारतीय (द्रविड़) स्थापत्य शैली के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है. जिले का यह एकमात्र मंदिर है, जो द्रविड़ शैली की वास्तुकला का अनुपम उदाहरण पेश करता है. मंदिर में प्रतिदिन सुबह-शाम विशेष आरती का आयोजन किया जाता है, जिसका अपना एक अलग महत्व है. शाम को होने वाली महा संध्या आरती में भाग लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं. रात के समय रंग-बिरंगी लाइटों की रोशनी में मंदिर की खूबसूरती देखते ही बनती है. मंदिर की सजावट में लाइटों का विशेष ध्यान रखा गया है, जो श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है. अपनी भव्यता और स्थापत्य कला के कारण यह आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >