Jokihat Chaupal: जोकीहाट चौपाल में गर्मी के बीच गरमाई राजनीति, जनता ने सड़क, पुल और शिक्षा पर उठाए सवाल

Jokihat Chaupal: प्रभात खबर का इलेक्क्शन एक्सप्रेस सोमवार को जोकीहाट विधानसभा के उदाहाट पहुंचा. यहां जनता ने बाढ़, सड़क-पुल अधूरी परियोजनाएं, एसआईआर और भ्रष्टाचार सहित शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर नेताओं से सवाल पूछे.

Jokihat Chaupal: प्रभात खबर का चुनावी एक्सप्रेस सोमवार को जोकीहाट विधानसभा के उदाहाट पहुंचा जहां चौपाल का आयोजन हुआ. भीषण गर्मी के बावजूद लोगों और नेताओं के बीच चर्चा गर्म रही. इस मौके पर पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री और जोकीहाट विधायक शाहनवाज आलम, कांग्रेस जिला महिला अध्यक्ष गुलशन आरा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शाहबाज आलम, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष याकूब आलम और एआईएमआईएम जिला उपाध्यक्ष मिन्हाज आलम मौजूद थे.

विधायक शाहनवाज आलम क्या बोले

चौपाल में बाढ़, एसआइआर और भ्रष्टाचार के मुद्दे सबसे ज्यादा चर्चा में रहे. जनता ने हर नेता से सवाल पूछे और उनके जवाब भी सुने. भाजपा और जदयू नेताओं से लोग एसआइआर और भ्रष्टाचार पर सवाल पूछे, जबकि महागठबंधन नेताओं से अधूरी परियोजनाओं की शिकायत की. सड़क और पुल निर्माण पर विधायक शाहनवाज आलम ने कहा कि कुछ सड़कें निर्माणाधीन हैं और कुछ टेंडर प्रक्रिया में हैं जिसका जल्द ही शिलान्यास होगा.

एसआइआर के मुद्दे पर लोग बोले कि बूढ़ी-दादी से उनके ददिया-ससुर के नाम पूछे जा रहे हैं और न देने पर वोटर लिस्ट से नाम हटाए जा रहे हैं. जनता ने जोकीहाट में सक्रिय भू-माफियाओं के वर्चस्व पर भी सवाल उठाए और उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश जैसी कार्रवाई की मांग की.

बाढ़ नियंत्रण के लिए मझुवा-रमरई से सतबीटा, मटियारी और करहारा तक बकरा नदी में तटबंध बनाने की भी मांग की गई. लोगों ने बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी चिंता जताई और महलगांव व उदाहाट को प्रखंड बनाने की मांग की.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जोकीहाट विधानसभा के मुख्य 5 मुद्दे:

बकरा नदी में बाढ़ नियंत्रण के लिए उच्च स्तरीय बांध बनाना

अंगीभूत डिग्री कॉलेज की स्थापना

महलगांव और उदाहाट को प्रखंड बनाना

एनएच 327 ई पर हाई स्कूल चौक से कॉलेज चौक तक अंडरपास या फ्लाईओवर बनाना

शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करना

इसे भी पढ़ें: 14 सितंबर तक बिहार के 19 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.