Tej Pratap Yadav: 3 दिन में दो सीटों का दौरा, तेज प्रताप कहां से लड़ेंगे चुनाव, इशारे-इशारे में दिया जवाब

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने पिछले 3 दिनों में उन दो विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया है जिनमें से एक से वो वर्तमान विधायक हैं और दूसरे जगह से विधायक रह चुके हैं. पार्टी और परिवार से निकाले जाने बाद वो क्या निर्णय लेंगे इसपर सबकी निगाहें टिकी है.

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद से जन संवाद कर रहे हैं. वो लोगों की समस्या सुन रहे हैं. सावन के पहले सोमवार को वो अपने विधानसभा क्षेत्र हसनपुर आये. तेज ने यहां पत्रकारों से कहा कि वो जनता के बीच आकर उनकी फरियाद सुनने आये हैं. तेज प्रताप से जब पूछा गया कि इस बार वो कहां से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि जल्द इसका खुलासा होगा.

महुआ से चुनाव लड़ने का किया था दावा

इस साल की शुरुआत में तेज प्रताप यादव ने ऐलान किया था कि वो महुआ से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा था, “यहां विकास का सारा काम मैंने करवाया तो कोई और चुनाव कैसे लड़ लेगा.” इसके बाद यहां के वर्तमान विधायक मुकेश रौशन का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो रो रहे था. तेज के ऐलान के बाद उन्होंने कहा था कि मैं छोटा कार्यकर्त्ता हूं, अगर पार्टी टिकट नहीं देगी तो फिर डॉक्टर का काम करने लगूंगा.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

किस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव

तेज प्रताप यादव ने हसनपुर दौरे पर कहा, “वे जनता के बीच उनकी फरियाद सुनने आए हैं.” तेज प्रताप ने चुनाव लड़ने के प्रश्न पर कहा कि वे अभी कुछ नहीं कहेंगे. वे सही समय पर बताएंगे कि वे किस पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे. इस बयान से उन्होंने साफ कर दिया कि पार्टी से निकाले जाने के बाद भी वो चुनाव लड़ेंगे. लेकिन किस सीट से लड़ेंगे इस बारे में वो वक्त आने पर बताएंगे.

इसे भी पढ़ें: Chirag Paswan: ‘जब सब मौन रहे, तब अभिमन्यु…’, चिराग के जीजा ने किस पर साधा निशाना

महुआ का भी किया था दौरा

तेज प्रताप ने तीन दिन पहले ही महुआ का भी दौरा किया था. यहां पत्रकारों से बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा था, “जनता बुला रही है और हम चुनाव लड़ेंगे.” उनके इस बयान के बाद से ही से कयास लगाया जा रहा था कि तेज प्रताप महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. लेकिन आज उन्होंने जो कहा उससे साफ हो गया है कि सीट तो साफ नहीं है, लेकिन ये तो पता चल गया कि चुनाव अवश्य लड़ेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >