Bihar Election: चुनावी सरगर्मी के बीच बेतिया में BJP की तिरंगा यात्रा, रेणु देवी, संजय जायसवाल के साथ कई नेताओं ने लगाए नारे

Bihar Election: बिहार के बेतिया में बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में बीजेपी के सांसद संजय जायसवाल, बीजेपी नेत्री रेणु देवी के साथ-साथ पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने एक साथ ‘भारत माता की जय’ नारे लगाए.

Bihar Election: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बहादुरों के सम्मान में बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा देशभर में निकाली जा रही है. लेकिन, बात करें बिहार की तो यहां इसी साल के अंत में विधानसभा का चुनाव भी होने वाला है. ऐसे में बिहार में निकाली जा रही यात्राओं को चुनावी नजरिये से भी देखा जा रहा है. इसी क्रम में बेतिया में तिरंगा यात्रा निकाली गई. जिसमें बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए.

सांसद ने पाकिस्तान को किया आगाह

इस दौरान बीजेपी के सांसद संजय जायसवाल, बीजेपी नेत्री रेणु देवी के साथ-साथ कई अन्य नेताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की. यात्रा में शामिल सांसद संजय जायसवाल ने पाकिस्तान को आगाह किया. साथ ही कहा कि, ‘पाकिस्तान की यह आखिरी गलती है. तुम सुधर जाओ, नहीं तो अब ना ही पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बचेगा और ना ही वहां का परमाणु ठिकाना बचेगा.’   

बेतिया विधानसभा सीट पर बीजेपी की संभावित प्रत्याशी

बता दें कि, बेतिया विधानसभा क्षेत्र में यह भव्य यात्रा निकाली गई. इस विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो, कई पार्टियों की ओर से इस सीट के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. बीजेपी की ओर से रेणु देवी को बेतिया सीट से प्रत्याशी माना जा रहा है. बता दें कि, रेणु देवी के खाते में कई साल से यह सीट आती रही है. बिहार बीजेपी में शामिल महिलाओं में रेणु देवी सबसे दिग्गज और कद्दावर नेता मानी जाती हैं. 

रेणु देवी बीजेपी की महिला नेताओं में सबसे खास

वहीं, रेणु देवी जिस जाति (नूनिया) से आती हैं, बीजेपी उस जाति को पूरे बिहार में मात्र एक सीट देती है. बता दें कि, वह 1990 से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य हैं. 2020 में बिहार बीजेपी की कोर कमेटी की सदस्य हैं और राम मंदिर सेवकों में शामिल रह चुकी हैं. वह आरएसएस से जुड़ी रही हैं और हमेशा नागपुर में आरएसएस की प्रशिक्षण शिविर में भी शामिल होती रही हैं. ऐसे में बीजेपी की ओर से रेणु देवी ही प्रत्याशी मानी जा रही है. हालांकि, देखना होगा कि, चुनाव के दौरान कौन उनके प्रतिद्वंदी होते हैं.

Also Read: रूपौली में भाकपा माले ने किया नगर पंचायत सम्मेलन, 11 सदस्यीय पंचायत कमेटी का हुआ गठन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >