Bihar Election 2025: बेतिया सीट पर जनसुराज के आने से दिलचस्प हुआ मुकाबला, क्या बदल जाएंगे समीकरण?

Bihar Election 2025: बेतिया विधानसभा क्षेत्र में 2025 के चुनाव को लेकर राजनीति गर्म है. इस खबर में मौजूदा समीकरण, प्रमुख नेता, विपक्ष की रणनीति, और जनता के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई है. जानिए, बेतिया सीट पर इस बार के चुनाव में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलने वाला है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Election 2025: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर तमाम पार्टियों ने अपने-अपने हिस्से की तैयारी शुरू कर दी है. विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. इस बार बेतिया विधानसभा सीट पर भी इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलने वाला है. प्रशांत किशोर भी इस सीट पर पूरी जोर लगा रहे हैं. बेतिया विधानसभा क्षेत्र बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में स्थित है. यह क्षेत्र ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है. बेतिया नगर निगम और इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्र इस विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं. 

जनसुराज पार्टी ने भी बढ़ाई सक्रियता

बेतिया विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक दशक में राजनीतिक परिदृश्य में कई बदलाव हुए हैं. 2010 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रेणु देवी ने इस सीट पर जीत हासिल की थी. 2015 में कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी ने भाजपा से यह सीट छीन ली थी, लेकिन 2020 में रेणु देवी ने पुनः जीत दर्ज की. 2020 के चुनाव में रेणु देवी को 84,496 वोट मिले, जबकि मदन मोहन तिवारी को 66,417 वोट प्राप्त हुए. बेतिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख राजनीतिक दल हैं. हाल ही में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने भी क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाई है, जिससे राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की संभावना है. 

जनसुराज पार्टी और नए समीकरण

प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने बिहार की राजनीति में नई हलचल मचा दी है. पूर्व भाजपा सांसद उदय सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिससे पार्टी की स्थिति मजबूत हुई है. इसके अलावा, नीतीश कुमार के करीबी रहे नेता आरसीपी सिंह भी जनसुराज पार्टी में शामिल हो गए हैं.

क्या हैं बेतिया विधानसभा क्षेत्र के मुद्दे?

बेतिया क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी एक बड़ा मुद्दा है. सड़कों की जर्जर स्थिति, जलजमाव और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी जैसी समस्याएं लोगों को परेशान कर रही हैं. बेतिया से पखनाहा जाने वाली सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों में नाराजगी है और उन्होंने चुनाव में बदलाव की बात कही है. 2025 की मतदाता सूची के अनुसार, इस क्षेत्र में कुल 27,21,682 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 14,32,219 और महिला मतदाता 12,66,797 हैं.

ALSO READ: Bihar Election 2025: क्या मीनापुर सीट पर जीत की हैट्रिक लगा पाएगी RJD? क्या कहता है समीकरण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >