BJP Candidates List: मैथिली ठाकुर को मौका नहीं, बीजेपी ने बेनीपट्टी से फिर विनोद नारायण झा पर जताया भरोसा

BJP Candidates List: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 12 मंत्रियों को टिकट दिया गया है. 9 महिला उम्मीदवार भी इस लिस्ट में शामिल है.

BJP Candidates List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. इस सूची में गायिका मैथिली ठाकुर का नाम शामिल नहीं है. मधुबनी जिले की बेनीपट्टी सीट से बीजेपी ने एक बार फिर अपने वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रवक्ता और मौजूदा विधायक विनोद नारायण झा को प्रत्याशी बनाया है. पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है.

टिकट कटने की चल रही थी खबर

एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें बीजेपी के 21 मौजूदा विधायक का नाम था. कहा जा रहा था कि इस लिस्ट में शामिल विधायकों का नाम कटने वाला है. इस लिस्ट में बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा का भी नाम शामिल था. उनके स्थान पर बीजेपी के टिकट पर मैथिली ठाकुर के चुनाव लड़ने की चर्चा काफी तेज थी.

बीजेपी नेता विनोद तावड़े और नित्यानंद राय से मैथिली ठाकुर की मुलाकात और तावड़े के ट्वीट ने इन अटकलों को और हवा दी थी. ठाकुर से जब बीजेपी की टिकट मिलने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि आगे जो भी होगा मैं बताउंगी. लेकिन मंगलवार को जारी उम्मीदवारों की लिस्ट से यह साफ हो गया कि फिलहाल बीजेपी ने उन्हें बेनीपट्टी से उम्मीदवार नहीं बनाया है.

तावड़े ने पोस्ट में क्या लिखा

विनोद तावड़े ने मैथिली ठाकुर से मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “बिहार की बिटिया मैथिली ठाकुर बदलते बिहार की रफ्तार को देखकर फिर से अपने राज्य लौटना चाहती हैं. हमने उनसे आग्रह किया कि वे बिहार के विकास में अपना योगदान दें.” इस ट्वीट के बाद से बिहार की सियासी फिजाओं में यह बात तैरने लगी थी कि मैथिली ठाकुर को बीजेपी बेनीपट्टी से टिकट दे सकती है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विनोद नारायण झा ने क्या-क्या काम करवाया

विधायक विनोद नारायण झा ने पिछले 5 साल में सड़क, पुल, स्कूल, अस्पताल और विकास के कई काम करवाए हैं. इस कार्यकाल में उन्होंने कोर्ट, अनुमंडल अस्पताल, जेल, एएनएम स्कूल, सरकारी आईटीआई कॉलेज, फायर स्टेशन और कलुआही में अस्पताल जैसे प्रोजेक्ट्स पूरा करवाए.

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में विनोद नारायण झा के सुझाव पर शोभन से मकीया-अगरोपट्टी तक 37.5 किमी सड़क और बेनीपट्टी से दरभंगा एम्स को जोड़ने वाली सड़क की स्वीकृति मिली है. संस्कृत शोध संस्थान बनाने के लिए 56.80 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है. 66 सड़कों और चार बड़े पुलों की स्वीकृति के साथ क्षेत्र में विकास के कई काम हुए.

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी की गुगली से NDA होगा क्लीन बोल्ड, बिहार में दो बार मनाई जाएगी दिवाली, सीट बंटवारे पर RJD नेता ने किया बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More