Election Express Video: प्रभात खबर के मंच पर गरजे नेता, बरौली की जनता ने रखी मांगें, डिग्री कॉलेज से लेकर ट्रेन तक उठे मुद्दे

Election Express: प्रभात खबर का इलेक्शन एक्सप्रेस रविवार को गोपालगंज के बरौली विधानसभा पहुंचा, जहां सैकड़ों लोगों ने चौपाल में हिस्सा लेकर नेताओं से सीधे सवाल किए. डिग्री कॉलेज, अनुमंडल और ट्रेनों के ठहराव जैसे स्थानीय मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई और नेताओं ने जनता के सवालों का जवाब दिया.

Election Express: गोपालगंज जिले के बरौली विधानसभा में रविवार को प्रभात खबर का इलेक्शन एक्सप्रेस पहुंचा, जहां पर लोगों ने बेबाकी से अपनी बात रखी. बरौली विधानसभा के ऐतिहासिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस के चौपाल का आयोजन दोपहर के तीन बजे से किया गया, जिसमें बरौली विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया तथा मंच पर उपस्थित नेताओं से प्रश्न किया.

लोकल मुद्दे हावी रहे

पूरे कार्यक्रम में बरौली विधानसभा की समस्याएं तो गूंजती ही रही, लोकल मुद्दे भी हावी रहे. अनुमंडल और डिग्री काॅलेज से लेकर ट्रेनों तक के मुद्दे छाये रहे. जनता प्रश्न करती रही और नेता उसका जवाब देते रहे. कार्यक्रम में भाजपा की ओर से जितेंद्र प्रसाद, राजद के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, जनसुराज के नेता मो फैज, भावी प्रत्याशी श्याम भाई तथा बसपा की ओर से सचिन सिंह शामिल शामिल हुए.

करीब दो घंटे के कार्यक्रम में विधानसभा की मूलभूत सुविधाओं तथा समस्याओं पर चर्चा होती रही. इससे पहले बरौली विधानसभा क्षेत्र के मांझा प्रखंड मुख्यालय के आंबेडकर चौक, मिर्जापुर और बरौली के बढ़ेया मोड़ पर चौराहे पर चर्चा कार्यक्रम के बाद इलेक्शन एक्सप्रेस का कारवां जब चौपाल कार्यक्रम के लिए पहुंचा सैकड़ों लोगों ने उत्साह के साथ इसमें भागीदारी की.

चौपाल में मौजूद लोग

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कई मुद्दों पर हुई चर्चा

राजद जिलाध्यक्ष ने बरौली विधानसभा की कई समस्याओं पर प्रकाश डाला, तो जितेंद्र प्रसाद ने सरकार के कई विकासात्मक कार्यों को बताया. श्याम भाई ने भी विधानसभा में अव्यवस्था की चर्चा की. सचिन कुमार सिंह ने पक्ष तथा विपक्ष दोनाें पर अपने तीर चलाये और डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण छात्रों की समस्या, ट्रेनों के ठहराव आदि को लेकर सत्ता पक्ष को घेरा.

देखें बरौली विधानसभा में लगी चौपाल का पूरा Video

मो फैज ने अनुमंडल की समस्या पर जोर डाला तो ट्रेन रुकवाने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार होने पर भी जोर दिया. नेताओं के समर्थक चौपाल में शांतिपूर्ण तरीके से मौजूद रहे तथा प्रश्नों का उत्तर शांति से लेते रहे तथा नेताओं को सुनते रहे. कार्यक्रम का संचालन एंकर आयुष राज, राजकमल तथा पत्रकार संजय तिवारी शांडिल्य ने किया.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 18 जिलों में आंधी-तूफान चलने के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.