23 अप्रैल को आएगी Yezdi की नई बाइक, कंपनी ने जारी किया टीजर

Yezdi Motorcycles 23 अप्रैल को भारत में नई बाइक लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इसका टीजर भी सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है. यह Scrambler सेगमेंट में आ सकती है और इसमें नया इंजन मिल सकता है.

Classic Legends के तहत काम करने वाली Yezdi Motorcycles जल्द ही भारत में अपनी नई बाइक लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने अभी तक इस अपकमिंग मॉडल के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी किया गया है. टीजर और उसके क्रिप्टिक कैप्शन को देखकर पता चलता है कि Yezdi कुछ नया और अलग पेश करने वाली है.

23 अप्रैल को लॉन्च होगी नई बाइक

टीजर के जरिए कंपनी ने नई बाइक की लॉन्च डेट को लेकर हिंट दिया है, जिससे पता चल रहा है कि बाइक 23 अप्रैल को लॉन्च होगी. कंपनी ने टीजर के साथ एक कैप्शन भी दिया है, जिसमें लिखा है “Well, at least it’s not 69 days to go.” यहां 69 नंबर Yezdi की मौजूदा Roadster और Adventure बाइक्स से जुड़ा है, जिससे संकेत मिलता है कि नई बाइक में अलग इंजन दिया जा सकता है. यानी इसमें मौजूदा 334cc सिंगल-सिलेंडर इंजन (29 hp, 29 Nm) मिलने की संभावना कम है.

क्या Scrambler का आएगा नया अवतार?

खास बात यह है कि 23 अप्रैल को BSA Scrambler 650 भी भारत में लॉन्च होने वाली है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि Yezdi की नई बाइक भी Scrambler सेगमेंट की हो सकती है. हालांकि, कंपनी ने इसे ऑफिशियल कन्फर्म नहीं किया है.

Yezdi के मौजूदा लाइनअप में फिलहाल Scrambler, Roadster और Adventure बाइक शामिल हैं, जिनमें से Roadster और Adventure को 2025 में अपडेट किया गया था. लेकिन Scrambler को लंबे समय से अपडेट नहीं मिला, जिसकी शुरुआती कीमत करीब ₹1.95 लाख (एक्स-शोरूम) है. ऐसे में संभावना है कि कंपनी अब Scrambler को बड़े अपडेट के साथ पेश कर सकती है.

652cc इंजन के साथ आ सकती है नई बाइक

अगर नई Yezdi बाइक BSA Scrambler 650 के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होती है, तो इसमें-

  • 652cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन
  • 45 hp पावर और 55 Nm टॉर्क
  • 6-स्पीड गियरबॉक्स जैसे दमदार फीचर्स मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Himalayan 450 को टक्कर देने आ रही BMW की नई एडवेंचर बाइक, लॉन्च डेट कन्फर्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >