एडवेंचर के शौकीनों के लिए आयी नयी Yezdi Scrambler, दमदार स्टाइल के साथ मिलेगी ऑफ-रोड पावर

Yezdi Motorcycles ने भारत में नई Yezdi Scrambler 2026 लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत 1.99 लाख से 2.09 लाख रुपये तक है. 334cc इंजन, 30 hp पावर और रेट्रो-रग्ड डिजाइन के साथ यह बाइक शहर और ऑफ-रोड दोनों के लिए परफेक्ट है. बेहतर माइलेज और फीचर्स इसे खास बनाते हैं.

भारत में एडवेंचर और रेट्रो बाइक सेगमेंट को और मजबूत करते हुए Yezdi Motorcycles ने अपनी नई Yezdi Scrambler को लॉन्च कर दिया है. इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह बाइक खास तौर पर उन राइडर्स के लिए डिजाइन की गई है, जो शहर की सड़कों के साथ-साथ हल्की ऑफ-रोडिंग का भी मजा लेना चाहते हैं.

वेरिएंट और कीमत

नयी Yezdi Scrambler को Legacy Black, OG Yellow, Rogue Red और Rally Blue जैसे चार कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है. इसकी कीमत 1.99 लाख रुपये से शुरू होकर 2.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

डिजाइन

नई Yezdi Scrambler का डिजाइन पूरी तरह क्लासिक स्क्रैम्बलर स्टाइल से इंस्पायर्ड है, जो इसे एक अलग और मजबूत पहचान देता है. इसमें सिग्नेचर फ्यूल टैंक के साथ 69 बैजिंग दी गई है, जो ब्रांड की विरासत को दिखाता है. बाइक में रैली-स्टाइल बीक, मजबूत फ्रंट-रियर कवर (श्राउड्स) और पीछे फेंडर पर लगा टेल लैंप इसे एक दमदार और रग्ड लुक देते हैं, जो एडवेंचर के लिए तैयार होने का एहसास कराते हैं.

इसके अलावा, इसकी रिब्ड सीट और सीधा बैठने का पोजिशन लंबी राइड्स को आरामदायक बनाते हैं. सेमी-नॉबी टायर्स इसे शहर की सड़कों के साथ-साथ हल्के ऑफ-रोड रास्तों पर भी आसानी से चलने लायक बनाते हैं. यह बाइक कई आकर्षक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है, जो इसके रेट्रो-मॉडर्न लुक को और निखारते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

इस बाइक में नया 334cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-वाल्व DOHC KATAR इंजन दिया गया है. यह इंजन 30 hp की पावर और 30 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी के अनुसार, यह बाइक शहर और ऑफ-रोड दोनों के लिए बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देती है.

माइलेज की बात करें, तो यह लगभग 30 kmpl तक का फ्यूल एफिशिएंसी देती है. साथ ही, यह अपने सेगमेंट की हल्की बाइक्स में से एक बताई जा रही है, जिससे इसकी हैंडलिंग और एगिलिटी बेहतर होती है.

हार्डवेयर और एर्गोनॉमिक्स

नई Yezdi Scrambler 2026 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह हर तरह के रास्तों पर आराम और कंट्रोल दोनों दे सके. आगे टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं, जो खराब सड़कों या हल्की ऑफ-रोडिंग में झटकों को आसानी से संभाल लेते हैं.

इसका 1,403 mm का व्हीलबेस बाइक को स्टेबल बनाता है, यानी तेज स्पीड पर भी यह बेलेंस्ड रहती है. वहीं 813 mm की सीट हाइट ज्यादातर राइडर्स के लिए कंफर्टेबल है, और 174 किलो का वजन इसे न तो ज्यादा भारी बनाता है, न ही बहुत हल्का एकदम बैलेंस्ड फील देता है.

टायर सेटअप भी इसकी ताकत है. आगे 100/90-19 और पीछे 140/70-17 के टायर्स इसे मजबूत ग्रिप देते हैं, जिससे यह सड़क और कच्चे रास्तों दोनों पर अच्छा परफॉर्मेंस देगी.

ब्रेकिंग के लिए इसमें 320 mm का फ्रंट डिस्क और 240 mm का रियर डिस्क दिया गया है, जिससे अचानक ब्रेक लगाने पर भी अच्छा कंट्रोल बना रहता है.

साथ ही, 12.5 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक इसे सिर्फ शहर की सवारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि वीकेंड ट्रिप और लंबी राइड्स के लिए भी तैयार रखता है.

यह भी पढ़ें: ₹4.70 लाख में आयी BMW की नयी एडवेंचर बाइक, मिलेगी 165 kmph की टॉप स्पीड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >