Year Ender 2022: ये हैं साल 2022 की सबसे चर्चित कार्स, देखें पूरी लिस्ट

Year Ender 2022: इस साल कई तरह की कार्स (Cars) लॉन्च हुए लेकिन, आज हम आपको केवल उन कार्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी. हमारी इस लिस्ट में Mahindra Scorpio N और Maruti Suzuki Grand Vitara जैसी कार्स शामिल है.

Most Talked About Cars Of 2022: साल 2022 कार मार्केट के लिए काफी जबरदस्त रहा. इस साल कई कंपनियों ने अपने जबरदस्त कार्स लॉन्च किये. लेकिन, इनमें से भी कुछ चुनिंदा कार्स ही रहे जिन्होंने ग्राहकों के बीच चर्चा बटोरने में कामयाबी हासिल की. इस स्टोरी में हम उन्ही कार्स के बारे में आज बात करने वाले हैं. हमारी इस लिस्ट में Mahindra Scorpio N और Maruti Suzuki Grand Vitara जैसी कार्स शामिल है.

Toyota Urban Cruiser Hyryder: हमारी इस लिस्ट में पहले नंबर पर टोयोटा की अर्बन क्रूजर हाईराइडर कार है. यह भारत में पेश की गयी पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नॉलोजी वाली कार है. इस कार ने ग्राहकों के दिल में अपने रिफाइंड और एफिसिएंट पावरट्रेन की वजह से भी जगह बनाई. इस कार का इंटीरियर और फीचर्स भी काफी जबरदस्त है. इस कार की कीमत 10.28 लाख रुपये से लेकर 18.99 लाख रुपये एक्स शोरूम दिल्ली रखी गयी है.

Maruti Suzuki Baleno: मारुति सुजुकी की यह कार अपने लॉन्चिंग के समय से ही ग्राहकों के दिल में अपने लिए जगह बना ली है. इस साल Maruti ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार्स की केटेगरी में आने वाली Baleno को बिलकुल ही नए अवतार में लॉन्च किया. साल 2022 में यह कार भी काफी चर्चे में रही. अब यह कार दिखने में पहले से ज्यादा शार्प और बेहतर इंटीरियर के साथ आती है. कंपनी ने कार की कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.71 लाख रुपये एक्स शोरूम दिल्ली रखी है.

Maruti Suzuki Grand Vitara: मारुति सुजुकी की तरफ से इस दशक में पेश की गयी यह पहली प्रीमियम सेगमेंट SUV कार है. इस SUV में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन देखने को मिल जाता है. इस टेक्नोलॉजी की वजह से इस कार में जबरदस्त फ्यूल एफिसिएंसी मिल जाती है. यह कार दिखने में भी काफी स्टाइलिश है और इसमें फीचर्स भी काफी कमाल के मिल जाते हैं. इस कार को कंपनी ने Hyundai Creta के साथ मुकाबला करने के लिए लॉन्च किया है. इस कार की कीमत 10.45 लाख रुपये से लेकर 19.65 लाख रुपये एक्स शोरूम दिल्ली रखी गयी है.

Mahindra Scorpio N: महिंद्रा की स्कॉर्पिओ ऐसे भी ग्राहकों के बीच हमेशा से ही चर्चा में रही है. इस साल कंपनी ने अपनी Scorpio SUV को बिलकुल ही नये अवतार में ग्राहकों के सामने पेश किया. कंपनी ने इस अपडेटेड मॉडल का नाम Scorpio N रखा. मुख्य तौर पर इस कार को इसके जबरदस्त राइड क्वालिटी कर टफनेस के लिए पसंद किया जाता है. इस कार की कीमत 11.99 लाख रुपये से लेकर 23.90 लाख रुपये एक्स शोरूम दिल्ली रखी गयी है.

Kia Carens: हमारी इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर Kia की Carens है. इस कार को कंपनी ने MPV सेगमेंट में लॉन्च किया है और इसका मुकाबला Maruti Suzuki Ertiga और XL6 जैसी कार्स से होता है. इस MPV में कंपनी ने पेट्रोल, डीजल और टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस दिए हैं. यह कार दिखने के बड़ी होने के साथ ही काफी खूबसूरत भी है. इस कार का केबिन आपको काफी प्रीमियम लगने वाला है और इसमें फीचर्स भी कमाल के मिल जाते हैं. इस MPV की कीमत 10 लाख रुपये से लेकर 18 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच रखी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >