Xiaomi ने जबरदस्त कैमरा फीचर्स के साथ लॉन्च की Mi 10 सीरीज

Xiaomi Mi 10, Mi 10 Pro, Mi 10 Lite launch: शाओमी (Xiaomi) ने ग्लोबल माकेट में 3 नये धांसू स्मार्टफोन लॉन्च किया है- Mi 10, Mi 10 Pro और Mi 10 लाइट. कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते इन तीनों फोन को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिये ही लॉन्च किया गया है. इन फोन की सबसे बड़ी खासियत इनके दमदार कैमरे हैं.

Xiaomi Mi 10, Mi 10 Pro, Mi 10 Lite launch: शाओमी (Xiaomi) ने ग्लोबल माकेट में 3 नये धांसू स्मार्टफोन लॉन्च किया है- Mi 10, Mi 10 Pro और Mi 10 लाइट. कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते इन तीनों फोन को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिये ही लॉन्च किया गया है. इन फोन की सबसे बड़ी खासियत इनके दमदार कैमरे हैं.

शाओमी के नये Mi 10 और Mi 10 Pro में स्मार्टफोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो फुल HD+ कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है. फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है, साथ ही इसमें पंच होल फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो टॉप लेफ्ट कॉर्नर में मौजूद है.

शाओमी के ये दोनों स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर पर काम करते हैं. ये दोनों कंपनी के MIUI 11 के साथ Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करते हैं. इन फोन की एक और खासियत है इनके साथ आनेवाला 5G सपोर्ट.

कैमरे की बात करें, तो इन दोनों स्मार्टफोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. Mi 10 के बैक में मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल का है. इसके अलावा, फोन के बैक में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है. इस फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा है.

वहीं, Mi 10 Pro का रियर प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है. फोन के पीछे 12 मेगापिक्सल का 2X टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का 5X टेलीफोटो लेंस और 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है. सेल्फी के लिए इस फोन के फ्रंट में भी 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

शाओमी के इन लेटेस्ट स्मार्टफोन के स्टोरेज की अब बात करें तो Mi 10 स्मार्टफोन 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है. जबकि Mi 10 Pro स्मार्टफोन सिर्फ 256 जीबी वेरिएंट के साथ आता है.

पावर के लिए Mi 10 हैंडसेट 4780 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 30W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. वहीं, Mi 10 Pro स्मार्टफोन में 50W फास्ट चार्जिंग के साथ 4500 mAh की बैटरी दी गई है.

Mi 10 Lite की बात करें, तो स्मार्टफोन MIUI 11 के साथ गूगल के एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. फोन में 20W फास्ट चार्जिंग के साथ 4160 mAh की बैटरी दी गई है. फोन के पीछे क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन के पीछे मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >