Smartphone Sale: सस्ता स्मार्टफोन खरीदने का मौका, Xiaomi सेल में खास ऑफर

Xiaomi Smartphone Sale: शाओमी एक्सचेंज डेज सेल लेकर आयी है. इस सेल में शाओमी के पुराने फोन को बदल कर कम कीमत पर नया फोन खरीदने का मौका मिलेगा.

Xiaomi Exchange Days Sale: कम खर्च में दमदार स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. स्मार्टफोन बनानेवाली कंपनी शाओमी अपने यूजर्स को कम दाम में नया स्मार्टफोन खरीदने का मौका दे रही है. शाओमी एक्सचेंज डेज सेल लेकर आयी है और आज इसका आखिरी दिन है. इस सेल में शाओमी के पुराने फोन को बदल कर कम कीमत पर नया फोन खरीदने का मौका मिलेगा. एक्सचेंज डेज सेल के अलावा, शाओमी का स्मार्ट होम डेज सेल (Smart Home Days Sale) भी 7 मार्च से शुरू हो रहा है. इसमें Mi के प्रॉडक्ट्स पर शानदार छूट मिलेगी.

Xiaomi Exchange Days Sale की बात करें, तो इस सेल में आप शाओमी के प्रीमियम स्मार्टफोन को सस्ते में खरीद सकते हैं. शाओमी के फास्ट चार्जिंग वाले फोन Xiaomi 11T Pro 5जी की कीमत 49,999 रुपये है. एक्सचेंज डेज सेल में इस फोन पर 6,000 रुपये की छूट का ऑफर है.

Also Read: Xiaomi लायी 108MP कैमरा वाला नया 5G स्मार्टफोन, मिनटों में होगा फुल चार्ज, देखें पूरी डीटेल

Xiaomi 11T Pro स्मार्टफोन अभी हाल ही में आया है. इस फोन में AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 108 मेगापिक्सल कैमरा, और 120W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए हुए हैं. Xiaomi के इस फोन में 6.67 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया हुआ है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेजोलूशन सपोर्ट करता है. फोन की स्क्रीन 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है.

Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन पर भी 6000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है. इसमें 4,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन ऑफर किया जा रहा है. Xiaomi 11i 5G स्मार्टफोन पर 1500 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 500 रुपये का डिस्काउंट कूपन दिया जा रहा है. Xiaomi Note 11 सीरीज के मोबाइल फोन पर एक्सचेंज सेल में डिस्काउंट ऑफर है.

स्मार्ट होम डेज सेल 7 से 10 मार्च तक

शाओमी ने भारत में स्मार्ट होम डेज सेल का ऐलान किया है. यह सेल 7 मार्च से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेगी. इस सेल में आप Xiaomi कंपनी एलईडी बल्ब, राउटर, प्यूरिफायर समेत कई सामान अच्छे डिस्काउंट पर खरीदे जा सकते हैं. सेल के दौरान दिये जाने वाले ऑफर Mi.com, Mi Home, Flipkart, Amazon सहित ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लैटफॉर्म्स पर मिलेंगे.

Also Read: Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन में आ रही स्लो होने की शिकायत, खरीदने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >