World Bicycle Day: ई-साइकिल पर स्विच करना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

विश्व साइकिल दिवस पर आज हम भारतीय बाजार में उपलब्ध कुछ टॉप इलेक्ट्रिक साइकिलों के बारे में बात करेंगे, जो आसानी से ट्रैफिक की भीड़ के बीच से आसानी से नेविगेट कर लेते हैं और पर्यावरण की दृष्टि से भी बेहतर होते हैं.

World Bicycle Day 2023: तीन जून को हर साल विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है. इसे मनाने के पीछे कई उद्देश्य और फायदे हैं. साइकिलिंग पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सेहत के लिए भी जरूरी है. आज का जमाना इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का है और रेगुलर साइकिल की जगह ई-साइकिल ने ले ली है. आज हम भारतीय बाजार में उपलब्ध कुछ टॉप इलेक्ट्रिक साइकिलों के बारे में बात करेंगे, जो आसानी से ट्रैफिक की भीड़ के बीच से आसानी से नेविगेट कर लेते हैं और पर्यावरण की दृष्टि से भी बेहतर होते हैं.

हीरो लेक्ट्रो यूनीसेक्स

हीरो लेक्ट्रो ने 700 मिमी के व्हील साइज वाली इस इलेक्ट्रिक साइकिल को उतारा है. यह इलेक्ट्रिक साइकिल हाई टॉर्क 250W BLDC मोटर से लैस है और 175 x 28 x 115 डायमेंशन में आती है. इसके साथ ही, प्रस्तावित इलेक्ट्रिक साइकिल हाई क्वालिटी वाले एल्यूमीनियम का इस्तेमाल करके बनायी गई है और इसका वजन लगभग 20 किलोग्राम है. 4 राइडिंग मोड्स और IP67 प्रमाणित एकीकृत बैटरी के साथ उपलब्ध यह साइकिल काले रंग में आती है और इसकी कीमत 30,604 रुपये है.

Also Read: Hero Lectro लायी हाइटेक फीचर्सवाली देश की पहली e-MTBs – F2i और F3i, जानिए डीटेल्स

वोल्ट ई बाइक टर्बो

21 गियर और डबल ब्रेक फीचर वाली यह इलेक्ट्रिक साइकिल डेली यूज के लिए काफी कारगर है. इस साइकिल से 25 से 50 किलोमाटर तक की दूरी आसानी से तय की जा सकती है. साथ ही, इसमें अच्छी स्पीड भी मिल जाती है. लेटेस्ट फीचर और फंक्शन से लैस इस साइकिल में 21 गियर चेंज सिस्टम दिया गया है और डबल ब्रेक की सेफ्टी भी मिलती है. यह महिला और पुरुष, दोनों के लिए फिट है. इस साइकिल की कीमत 45,990 रुपये है.

ई मोटरैड ईएमएक्स

डेली यूज के लिए यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल बड़े काम की होगी. इसमें मल्टिफंक्शन ब्रेक सिस्टम मिलता है. इसका एलईडी डिस्प्ले यूजर को स्पीड मेंटेन करने में मदद करता है. इसमें दिये गए 5 मॉड प्रोग्राम की वजह से इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान हो जाता है. मल्टिपल फंक्शन से लैस यह साइकिल लाइफटाइम वॉरंटी के साथ आती है. इसमें 36 वॉट का पॉवरफुल मोटर दिया गया है, जो 10 घंटे से ज्यादा चलता है. इस इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत 54,999 रुपये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >