क्यों MG Majestor बन रही है Fortuner से बेहतर SUV? इन 5 पॉइंट्स में समझिए

Toyota Fortuner को टक्कर देने आई MG Majestor सिर्फ दिखने में बड़ी नहीं, बल्कि फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में भी काफी आगे नजर आती है. लग्जरी केबिन, एडवांस सेफ्टी, दमदार ऑफ-रोडिंग और बढ़िया प्राइस के साथ यह SUV लोगों का ध्यान खींच रही है.

JSW MG Motor India ने अपनी नई फ्लैगशिप SUV MG Majestor को लॉन्च कर दिया है. यह नई SUV अब MG Gloster की जगह लेगी और सीधे तौर पर लंबे समय से इस सेगमेंट पर राज कर रही Toyota Fortuner को टक्कर देगी. हालांकि, MG Majestor सिर्फ मुकाबला करने नहीं आई है, बल्कि इसमें ऐसे कई प्रीमियम फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई हैं जो इसे Fortuner से ज्यादा मॉडर्न और फीचर-लोडेड SUV बनाती हैं. आइए जानते हैं वो 5 बड़ी बातें जो MG Majestor को इस सेगमेंट में खास बनाती हैं.

ज्यादा बड़ी और ज्यादा स्पेशियस

Toyota Fortuner अपनी दमदार रोड प्रेजेंस और बड़े साइज की वजह से पहले ही D-सेगमेंट SUV में एक अलग पहचान रखती है. लेकिन अब MG Majestor ने एंट्री लेकर इस मुकाबले को एक कदम आगे बढ़ा दिया है. MG Majestor खुद को D+ सेगमेंट SUV के तौर पर पेश करती है. इसकी रोड प्रेजेंस और भी ज्यादा भारी-भरकम लगती है, जबकि अंदर बैठने वालों को ज्यादा चौड़ा और खुला केबिन मिलता है. तीसरी रो में बैठने वाले पैसेंजर्स को भी बेहतर लेगरूम और हेडरूम मिलता है.

ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी 

ऑफ-रोडिंग के मामले में Toyota Fortuner अपनी दमदार 4×4 तकनीक और भरोसेमंद 2.8-लीटर डीजल इंजन की वजह से लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. वहीं MG Majestor में 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 215.5 PS की पावर और 478 Nm का दमदार टॉर्क निकालता है. इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.

जहां Fortuner ट्रेडिशनल 4×4 सेटअप पर भरोसा करती है, वहीं MG Majestor सेगमेंट का पहला ट्रिपल डिफरेंशियल लॉकिंग सिस्टम लेकर आई है. आसान शब्दों में समझें तो यह सिस्टम जरूरत के हिसाब से आगे, बीच और पीछे के पहियों में पावर बांटता है, ताकि खराब रास्तों पर भी SUV की पकड़ बनी रहे. इतना ही नहीं, इसमें M-Crawl मोड भी मिलता है, जो मुश्किल ऑफ-रोड रास्तों पर खुद ही थ्रॉटल और ब्रेक को कंट्रोल करता है. पानी से भरे रास्तों पर भी Majestor पीछे नहीं हटती, क्योंकि इसकी 810 mm की वॉटर-वेडिंग कैपेबिलिटी Fortuner से भी ज्यादा बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: 2026 Tata Tiago और Tiago EV लॉन्च: जानें नए फीचर्स, रेंज, कीमत समेत सारी डिटेल्स

ज्यादा प्रीमियम और लग्जरी वाला केबिन

MG Majestor के सेकेंड रो सीट्स में वेंटिलेशन और मसाज जैसे फीचर्स मिलते हैं. सिर्फ पीछे बैठने वालों के लिए ही नहीं, ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए भी इसमें 12-वे पावर्ड सीट्स दी गई हैं, जिनमें वेंटिलेशन, मेमोरी और मसाज फंक्शन जैसी प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं. वहीं इसका 6-सीटर वेरिएंट कैप्टन सीट्स के साथ आता है, जो पीछे बैठने वालों के आराम और लग्जरी एक्सपीरियंस को अलग लेवल पर ले जाता है.

ज्यादा एडवांस सेफ्टी और टेक्नोलॉजी

MG Motor की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसकी एडवांस टेक्नोलॉजी है. जहां Toyota Fortuner में कई मॉडर्न फीचर्स नहीं मिलते, वहीं Majestor में Level 2 ADAS सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ड्राइविंग को ज्यादा आसान और सेफ बनाती है. इसमें कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, जैसे:

  • अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल
  • लेन कीप असिस्ट
  • ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
  • ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग
  • 360 डिग्री कैमरा

केबिन के अंदर भी यह SUV काफी प्रीमियम फील देती है. इसमें 12.3-इंच की दो बड़ी स्क्रीन मिलती हैं, जिनमें एक इंफोटेनमेंट और दूसरी ड्राइवर डिस्प्ले के लिए है. साथ ही 12-स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है, जो इसका लग्जरी फील और बढ़ा देता है.

कीमत

MG Majestor की प्राइसिंग भी काफी इम्प्रेसिव है. इतनी सारी लग्जरी और एडवांस फीचर्स देने के बावजूद इस SUV की शुरुआती कीमत 40.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि इसका टॉप मॉडल 44.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाता है.

यह भी पढ़ें: ड्राइव करते-करते नींद आई तो Mahindra XUV700 में लगा ये फीचर तुरंत देगा अलर्ट, जानें कैसे करता है काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >