CoVID19 Test: कोरोना वायरस की जांच में चीन में 15 मिनट, तो भारत में क्यों लगता है 1 दिन?

CoronaVirus Testing in India: चीन सहित दुनिया के लगभग 100 देशों के साथ भारत में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आने लगे हैं. ऐसे में इस वायरस की टेस्टिंग पर बात करना अहम हो जाता है.

CoronaVirus Testing in India: चीन सहित दुनिया के लगभग 100 देशों के साथ भारत में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आने लगे हैं. इस जानलेवा वायरस ने अब तक दुनियाभर में एक लाख से ज्‍यादा लोगों को संक्रमित कर दिया है.

इसका असर दुनियाभर की अर्थव्‍यवस्‍था पर भी पड़ रहा है और अभी तक इस वायरस का इलाज तलाशने में जद्दोजहद करनी पड़ रही है. ऐसे में इस वायरस की टेस्टिंग पर बात करना अहम हो जाता है. दुनिया के अलग-अलग देशों में इस वायरस की टेस्टिंग में अलग-अलग समय लगता है.

चीन में जहां इस वायरस की टेस्टिंग में बस 15 मिनट का समय लगता है, वहीं भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने में दिन भर लग जाता है. रिपोर्ट्स की मानें, तो चीन, इटली और जापान कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए अमेरिकी कंपनी बायोमेडोमिक्स द्वारा विकसित टेस्ट इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसकी रिपोर्ट आने में 15 मिनट लगते हैं.

भारत में कोरोना वायरस की जांच के लिए रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन-पॉलिमरेज चेन रिएक्शन (RT-PCR, आरटी-पीसीआर) नामक लैबोरेटरी टेस्टिंग टेक्नीक इस्तेमाल हो रही है, जिसके परिणाम 24 घंटे में आते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में कोरोना वायरस की टेस्टिंग रैपिड टेस्‍ट की मदद से होती है और यह 80 प्रतिशत तक सटीक होता है. कोरोना वायरस इंफेक्शन (coronavirus infection) की जांच करनेवाले टेस्‍ट का प्रयोग इटली और जापान मे भी हो रहा है.

ब्रिटेन इस तरह की टेस्टिंग से बच रहा है. ब्रिटेन के हेल्‍थ और सोशल केयर विभाग के तहत आने वाली एजेंसी पब्लिक हेल्‍थ इंग्‍लैंड को उम्‍मीद है कि जल्‍द ही उसके पास अपना एक टेस्टिंग सिस्‍टम होगा.

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO, डब्‍लूएचओ) का कहना है कि कोविड-19 (CoVID 19) की टेस्टिंग आरटी-पीसीआर (RT-PCR) के तहत होनी चाहिए.

पुणे स्थित नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (National Institute of Virology, NIV, एनआईवी) कोविड-19 की टेस्टिंग के लिए 24 घंटे काम कर रही है.

बात करें दुनिया की, तो चीन के बाहर कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. इटली और ईरान में तेजी से संक्रमण फैल रहा है. जानकारी के मुताबिक दुनिया के 124 देश कोरोना की चपेट में हैं और कुल 1,26,367 लोग कोरोना से संक्रमित हैं.

दुनिया भर में अबतक 4,633 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 68,304 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है.चीन, ईरान और इटली में महामारी बने कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी महामारी घोषित कर दिया है.

भारत ने कोरोना वायरस के मद्देनजर विदेश से आने वाले लोगों का वीजा 15 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. यह प्रतिबंध 13 मार्च 2020 से ही लागू हो जाएगा. भारत में अब तक कोरोना वायरस के लगभग 60 पॉजिटिव केस मिले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >