Facebook Stories में शेयर कर पाएंगे WhatsApp Status, आ रहा नया फीचर

फेसबुक और व्हाट्एसेप के स्वामित्व वाली कंपनी अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के लिए लगातार और तरह-तरह के अपडेट जारी करती रहती है. सोशल मीडिया कंपनी ने इन प्लैटफॉर्म के यूजर्स को पहले ही व्हाट्सऐप स्टेटस को फेसबुक पर शेयर करने का ऑप्शन दे रखा है, लेकिन अब इसका एक नया अपडेट जारी हुआ है.

WhatsApp Status To Facebook Story: व्हाट्सऐप स्टेटस को पहले से ही फेसबुक पर शेयर किया जा सकता है. इसमें एक नया अपडेट जारी किया गया है, जो फेसबुक स्टोरीज से सीधा लिंक कर सकता है. फेसबुक और व्हाट्एसेप के स्वामित्व वाली कंपनी अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के लिए लगातार और तरह-तरह के अपडेट जारी करती रहती है. सोशल मीडिया कंपनी ने इन प्लैटफॉर्म के यूजर्स को पहले ही व्हाट्सऐप स्टेटस को फेसबुक पर शेयर करने का ऑप्शन दे रखा है, लेकिन अब इसका एक नया अपडेट जारी हुआ है.

व्हाट्सऐप के नये अपडेट के तहत यूजर्स को व्हाट्सऐप स्टेटस को सीधा फेसबुक स्टोरी पर भी शेयर करने का ऑप्शन मिल रहा है. WABetaInfo के अनुसार, अब तक यूजर्स फेसबुक स्टोरीज में स्टेटस अपडेट शेयर कर सकते थे, लेकिन उन्हें यह काम मैन्युअली करना होता था. अब इस नयी सुविधा के तहत यूजर्स द्वारा चुने गए स्टेटस अपडेट के लिए यह प्रॉसेस ऑटोमेटेड हो सकता है. व्हाट्सऐप पर स्टेटस प्राइवेसी सेटिंग में यूजर्स को एक नया ऑप्शन मिलेगा. रिपोर्ट की मानें, तो शेयर माय स्टेटस अपडेट अक्रॉस माय अकाउंट्स (Share my status updates across my accounts) ऑप्शन के जरिये यूजर्स अपना व्हाट्सऐप स्टेटस फेसबुक स्टोरीज में शेयर कर सकते हैं.

Also Read: WhatsApp New Feature: 1 अकाउंट को 4 जगह चला सकते हैं आप, यहां जानें तरीका

WhatsApp Status को FB Stories पर शेयर करने के लिए यूजर्स को शेयर माय स्टेटस अपडेट अक्रॉस माय अकाउंट्स (Share my status updates across my accounts) ऑप्शन को स्टेटस प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर मिलेगा. ऐसे में व्हाट्सऐप का पेज छोड़े बिना कुछ स्टेटस अपडेट फेसबुक स्टोरीज में शेयर किया जा सकेगा. इसके साथ ही, रिपोर्ट में कहा गया है कि यह नयी सुविधा यूजर्स को समय और कोशिश बचाने की सहूलियत देगी, जब वो व्हाट्सऐप को छोड़े बिना मैन्युअली अपने स्टेटस अपडेट को फेसबुक स्टोरीज पर शेयर करना चाहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >