अगर आपका FASTag एक्टिव होने के बावजूद टोल प्लाजा पर बार-बार गाड़ी रुक रही है, तो जरूरी नहीं कि गलती टोल सिस्टम की ही हो. कई बार असली वजह आपका FASTag भी हो सकता है. हाल ही में NHAI ने लोगों को चेतावनी देते हुए बताया है कि खराब या घिस चुके FASTag की वजह से स्कैनिंग में दिक्कत आती है. इसकी वजह से टोल प्लाजा पर लंबी लाइनें लग जाती हैं. NHAI के मुताबिक, तेज धूप और डेली की वजह से FASTag समय के साथ डैमेज हो सकता है. ऐसे में टोल पर लगे स्कैनर उसे सही तरीके से पढ़ नहीं पाते, और फिर बेवजह देरी का सामना करना पड़ता है.
FASTag खराब क्यों हो जाता है?
- बार-बार विंडशील्ड साफ करना: अगर आप गाड़ी के शीशे को ज्यादा रगड़कर साफ करते हैं या तेज केमिकल वाले क्लीनर इस्तेमाल करते हैं, तो FASTag के अंदर लगी RFID चिप खराब हो सकती है.
- धूप, धूल और बारिश का असर: लंबे समय तक तेज गर्मी, धूल-मिट्टी और बारिश झेलने से FASTag की पकड़ कमजोर पड़ जाती है और उसके अंदर के पार्ट्स भी खराब होने लगते हैं.
- पुराना FASTag: हर FASTag की एक लाइफ होती है. कई साल यूज करने के बाद यह धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगता है और सही तरीके से काम करना बंद कर सकता है.
यह भी पढ़ें: टोल प्लाजा पर ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, वरना लगेगा भारी जुर्माना और होगी देरी
FASTag कब बदलना चाहिए?
अगर आपका FASTag FASTag पांच साल से ज्यादा पुराना हो चुका है, तो उसे रिप्लेस कर देना बेहतर रहेगा. खराब या पुराना FASTag सफर को बेवजह परेशान कर सकता है. कई बार अकाउंट में बैलेंस होने के बावजूद भी टोल पर रुकावट पैदा हो जाती है. इसलिए स्मूद और टेंशन-फ्री ट्रैवल के लिए समय रहते FASTag बदल लेना चाहिए.
गाड़ी मालिकों को क्या करना चाहिए?
- NHAI का कहना है कि ऐसे सिचुएशन में आपको तुरंत अपने बैंक से कॉन्टैक्ट करके नया FASTag मंगवा लेना चाहिए.
- एक खराब या डैमेज FASTag सिर्फ टोल प्लाजा पर परेशानी ही नहीं बढ़ाता, बल्कि आपकी यात्रा का समय भी खराब कर सकता है. ऊपर से टोल लेन में लंबी लाइन और बार-बार रुकने की दिक्कत अलग होती है.
- अब जब देशभर के हाईवे पर धीरे-धीरे बैरियर-लेस टोल्लिंग और MLFF जैसे नए सिस्टम लागू हो रहे हैं, तब सही तरीके से काम करने वाला FASTag पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है.
यह भी पढ़ें: न बैरियर, न लंबी लाइन… आखिर कैसे काम करता है नया बैरियर-लेस टोल सिस्टम? जानें इसके फायदे
