कार के फ्यूल गेज के पास तीर का निशान क्यों बना होता है?

अगर आपने अपनी कार के फ्यूल गेज में यह तीर का निशान अब तक नहीं देखा, तो अपनी कार के ईंधन गेज को करीब से देखने पर आपको इसमें एक छोटा सा तीर का निशान बना हुआ नजर आ जाएगा.

Car Fuel Guage Arrow Meaning: हम जिस तीर के निशान के बारे में बात कर रहे हैं, उस पर कभी न कभी आपका ध्यान भी जरूर गया होगा. अगर आप यह नहीं जान पाये हैं कि यह क्यों होता है और इसकी अहमियत क्या है, तो चलिए हम बताते हैं. और अगर आपने अपनी कार के फ्यूल गेज में यह तीर का निशान अब तक नहीं देखा, तो अपनी कार के ईंधन गेज को करीब से देखने पर आपको इसमें एक छोटा सा तीर का निशान बना हुआ नजर आ जाएगा.

Car Fuel Guage Arrow Significance

फ्यूल गेज पर क्यों होता है तीर का निशान?

कार और दूसरे चार पहिया वाहनों के फ्यूल गेज पर बना यह तीर का निशान दर्शाता है कि गाड़ी का फ्यूल टैंक किस तरफ है. यह बड़ी जरूरी जानकारी है, खासकर तब जब आप पहली बार कोई कार ड्राइव कर रहे हों. अब आप सोचेंगे कि भला इसमें कौन सी बड़ी बात हुई! दरअसल, किसी कार और दूसरी बड़ी गाड़ियों में फ्यूल टैंक में बायें तरफ होता है, वहीं कुछ में यह दाहिनी तरफ होता है. ऐसे में जब आप पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाने जाते हैं तो आप कंफ्यूज न हो जाएं कि कार को पेट्रोल भराने के लिए किस दिशा में लगाएं. ऐसे में यह तीर का निशान आपको यह बताने में मदद करता है कि कार का फ्यूल टैंक किस तरफ है, ताकि आपको फ्यूल भरवाने के समय कोई परेशानी न हो.

Also Read: Toyota Innova HyCross के स्पेक्स और फीचर्स लीक, इसी महीने 25 तारीख को होगी लॉन्च

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >