Voter Id Card: घर बैठे वोटर आईडी कार्ड बनवाने का आसान तरीका, मिलेगी होम डिलीवरी

गुजरात में विधानसभा की 182 और हिमाचल में 68 सीटें हैं. इस चुनाव में आप भी अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देकर बेहतर सरकार बनवाने में अपना योगदान दे सकते हैं. अगर आप भारतीय नागरिक हैं और आपकी आयु 18 साल से अधिक है, तो आप भी मतदाता पहचान पत्र के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

How To Apply Voter Card Online: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की रणभेरी बज चुकी है. चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों के चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है. गुजरात में विधानसभा की 182 और हिमाचल में 68 सीटें हैं. इस चुनाव में आप भी अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देकर बेहतर सरकार बनवाने में अपना योगदान दे सकते हैं.

कौन बनवा सकता है वोटर कार्ड?

भारतीय संविधान 18 वर्ष की आयु पार कर चुके हर नागरिक को वोट देने का अधिकार देता है. लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव, नगर निगम और पंचायत चुनाव में वोट देने के लिए मतदाता पहचान पत्र यानी वोटर आईडी कार्ड (Voter Id Card) की जरूरत पड़ती है. अगर आप भारतीय नागरिक हैं और आपकी आयु 18 साल से अधिक है, तो आप भी मतदाता पहचान पत्र के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

Also Read: EVM Hacking: क्या वोटिंग मशीन को हैक करना मुमकिन है? यहां जानिए
ECI की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

पहले जहां वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन केवल स्थानीय या राष्ट्रीय स्तर के चुनाव से पहले ही संभव था, वहीं अब भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिसके जरिये आप मतदाता कार्ड के लिए घर बैठे भी अप्लाई कर सकते हैं. वोटर कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का क्या है तरीका? आइए जानें-

Voter Id Card के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन

नये वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन एनरॉलमेंट करना होता है. रजिस्ट्रेशन के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना है. यहां भारत में होनेवाले चुनावों की प्रक्रिया के बारे में कई तरह की जानकारी दी गई है. यहां आप देशभर में आगामी चुनावों के लिए मतदाता लिस्ट से लेकर चुनाव कार्यक्रम तक, सब कुछ देख सकते हैं.

वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

  • इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://eci.gov.in/ पर जाएं

  • यहां वोटर सर्विसेस पोर्टल पर क्लिक कर एक नया अकाउंट बनाएं, जिसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर इस्तेमाल करना है

  • आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा, जिसे स्क्रीन पर दिये गए बॉक्स में डालें

  • अब पासवर्ड सेलेक्ट करने का ऑप्शन आयेगा, इसके बाद आपका अकाउंट बन जाएगा

  • इस वेबसाइट में लॉग-इन करने पर आपको न्यू वोटर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा

  • यहां मांगे जा रहे सभी डीटेल दर्ज कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर ‘सबमिट करें’ पर क्लिक करना है

  • सबमिट करने के बाद, आपकी ई-मेल आईडी पर एक पर्सनल वोटर आईडी पेज के लिंक वाला एक ईमेल आयेगा

  • इस पेज के जरिये आप अपना एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैक कर पाएंगे

  • वोटर आईडी कार्ड आमतौर पर आवेदन के एक हफ्ते से एक महीने के अंदर आवेदक के दिये गए पते पर डाक द्वारा पहुंच जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >