Volvo EX90: आ रही है 'आंख' मारने वाली लग्जरी SUV, इसके 'जादुई' सनरूफ और फीचर्स देख हो जाएगा प्यार

Volvo EX90 भारत में 12 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगी. इस फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV में 1.3 मिलियन पिक्सेल HD हेडलाइट्स और इलेक्ट्रोक्रोमिक पैनोरमिक रूफ जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलेंगे.

स्वीडन की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Volvo भारतीय बाजार में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. ग्लोबल इलेक्ट्रिक मार्केट में अपनी धाक जमाने के बाद, Volvo अगले महीने भारत में अपनी प्रीमियम ऑल-इलेक्ट्रिक 6 सीटर फ्लैगशिप एसयूवी Volvo EX90 पेश करने जा रही है.

यह लग्जरी एसयूवी अपने फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स को लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर में सुर्खियों में है. इसकी सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसकी हाई-डिफिनिशन पिक्सेल हेडलाइट्स और स्मार्ट इलेक्ट्रोक्रोमिक पैनोरमिक रूफ (सनरूफ) है. आइए जानते हैं 12 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होने वाली इस शानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी की खास बातें:

1.3 मिलियन पिक्सेल और 'आंख' मारने वाली हेडलाइट्स का कमाल Volvo EX90 को जो चीज सबसे अलग बनाती है, वह है इसका फ्रंट लुक. इसमें बेहद इनोवेटिव हाई-डिफिनिशन (HD) पिक्सेल हेडलाइट्स दी गई हैं:

  • विंकिंग इफेक्ट (आंख मारना): इसमें Volvo के आइकॉनिक थॉर हैमर (Thor's Hammer) डीआरएल (DRL) को नया रूप दिया गया है. जब फुल हाई बीम ऑन होता है, तो इसका आउटर कवर किसी मैकेनिकल पलक की तरह क्षैतिज (horizontally) रूप से खुलता है और विंक करता है. इसे देखकर ऐसा लगता है मानो कार आपको 'आंख' मार रही हो.

ये भी पढ़ें: Gurugram Hit And Run Case: लेडी बाइकर को कार ने मारी टक्कर, चकनाचूर हुई 4.5 लाख की Aprilia RS 457

  • शानदार रिजॉल्यूशन: हर हेडलाइट में डिजिटल एचडी मॉड्यूल का इस्तेमाल हुआ है, जिसमें 1.3 मिलियन पिक्सेल रिजॉल्यूशन मिलता है. यह सड़क पर रोशनी के पैटर्न को स्थिति के अनुसार ढाल लेता है.
  • एंटी-डैजल तकनीक: यह तकनीक कैमरों और सेंसर की मदद से एक साथ 5 कारों और तीन अन्य वस्तुओं को डिटेक्ट कर सकती है. सामने से आ रहे लोगों की आंखों पर रोशनी न पड़े, इसके लिए यह ऑटोमैटिकली लाइट डिम कर देती है, लेकिन ड्राइवर के लिए पूरी विजिबिलिटी बनाए रखती है.
  • वेलकम सीक्वेंस: जैसे ही आप कार के पास जाएंगे, इसका इंटरेक्टिव वेलकम सीक्वेंस आपका स्वागत करेगा.

बिना पर्दे का 'जादुई' सनरूफ

Volvo EX90 में पारंपरिक सनरूफ (जिसमें कपड़े का पर्दा होता है) को हटाकर एक अडवांस्ड इलेक्ट्रोक्रोमिक पैनोरमिक रूफ दी गई है:

  • बटन दबाते ही बदलता है ग्लास: सेंटर डिस्प्ले टचस्क्रीन के जरिए थोड़ा सा इलेक्ट्रिकल वोल्टेज देकर इस सनरूफ के ग्लास को तुरंत पूरी तरह से साफ (पारदर्शी) या अपारदर्शी (फ्रॉस्टेड/Opaque) किया जा सकता है.
  • 99.9% UV किरणों से बचाव: यह पैनोरमिक रूफ इन्फ्रारेड फिल्म कोटिंग के साथ आती है, जो सूरज की 99.9% हानिकारक यूवी (UV) किरणों को केबिन के अंदर आने से रोकती है.
  • केबिन रहेगा कूल: इस तकनीक से केबिन के अंदर का तापमान कंट्रोल में रहता है और भयंकर गर्मी में भी राहत मिलती है.
  • घुटन से आजादी: इस खास डिजाइन की वजह से कार के अंदर हेडरूम ज्यादा मिलता है. अपारदर्शी होने के बावजूद यह सॉफ्ट एंबिएंट डेलाइट को अंदर आने देती है, जिससे पैसेंजर्स को कार में घुटन महसूस नहीं होती.

कब उठेगा कीमत से पर्दा?

तकनीक और फ्यूचरिस्टिक लुक का बेहतरीन कॉम्बो मानी जा रही Volvo की इस फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी का ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है. भारतीय बाजार में Volvo EX90 की आधिकारिक कीमतों और अन्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा अगले महीने, 12 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Thar और Scorpio की छुट्टी करने आ रही JSW Combat, लुक ऐसा कि देखते ही हो जाएंगे दीवाने, जानें SUV में क्या मिलेगा खास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुयश पाण्डेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >