मिडसाइज सेडान कार सेगमेंट में Volkswagen Virtus सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में शामिल है. अब अपनी इस पॉपुलर सेडान की चौथी सालगिरह के मौके पर Volkswagen कस्टमर्स के लिए खास ऑफर्स और बेनिफिट्स लेकर आई है. फिलहाल भारतीय बाजार में मिडसाइज सेडान सेगमेंट में गिनी-चुनी कारें ही बची हैं, जिनमें Volkswagen Virtus, Hyundai Verna, Skoda Slavia और Honda City जैसी मजबूत दावेदार शामिल हैं.
Virtus साल 2022 में लॉन्च हुई थी. इन सभी कॉम्पिटिटर कारों के बीच Volkswagen Virtus लगातार सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज करने वाली सेडान बनी हुई है. कंपनी का दावा है कि भारत में हर 24 मिनट में एक Volkswagen Virtus बिकती है. पिछले चार वर्षों में इसकी 86,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है.
Volkswagen दे रही ये ऑफर्स
भारत में Virtus के चार साल पूरे होने की खुशी में Volkswagen अपने कस्टमर्स के लिए कई शानदार ऑफर्स लेकर आई है. अगर आप इस प्रीमियम मिड-साइज सेडान को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है. कंपनी ‘Buy Now, Pay Later’ स्कीम, लॉयल्टी रिवॉर्ड्स, स्पेशल एनिवर्सरी ऑफर्स और एक्सक्लूसिव खरीदारी बेनिफिट्स जैसी कई सुविधाएं दे रही है.
यह भी पढ़ें: Tata Sierra EV vs Harrier EV: जानिए दोनों में कौन-सी 5 बड़ी बातें बनाती हैं इन्हें अलग
Volkswagen Virtus: इंजन और परफॉर्मेंस
अगर परफॉर्मेंस की बात करें, तो Volkswagen Virtus दो दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आती है. पहला है 1.0-लीटर TSI इंजन, जो 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है.
वहीं, जो लोग ज्यादा पावर और स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं, उनके लिए 1.5-लीटर TSI इंजन दिया गया है. यह इंजन 150 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. खास बात यह है कि इसमें Active Cylinder Technology भी मिलता है. यह हाईवे पर हल्के इंजन लोड के दौरान दो सिलेंडर को जरूरत पड़ने पर बंद कर देती है. इससे बिना परफॉर्मेंस से समझौता किए बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी मिलती है.
यह भी पढ़ें: ₹60,000 तक महंगी हुई MG Windsor EV, खरीदने से पहले जान लें कितना महंगा हो गया हर वेरिएंट
