Volkswagen Taigun Facelift 9 अप्रैल को देगी दस्तक, देखें टीजर

Volkswagen Taigun Facelift 9 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है. नई SUV में हल्के डिजाइन अपडेट के साथ नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी मिल सकती है. इंजन वही रहेंगे, लेकिन गियरबॉक्स में बदलाव संभव है.

Volkswagen अपनी पॉपुलर SUV Taigun को बड़े अपडेट के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है. नए मॉडल को कंपनी 9 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है. ऐसे में लॉन्च से पहले कंपनी ने इसका पहला टीजर भी जारी कर दिया है. टीजर में SUV की सिल्हूट दिखाई गई है, जो काफी हद तक पहले जैसी ही लगती है. इससे साफ है कि इसके बॉडीशेल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा. एक्सटीरियर में हल्के बदलाव किए जा सकते हैं. कंपनी इस मॉडल को 9 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है.

टीजर में क्या दिखा?

Volkswagen Taigun Facelift के 7 सेकंड के टीजर में कार का सिर्फ साइड प्रोफाइल दिखाया गया है, जिसमें ज्यादा डिटेल्स छिपाकर रखी गई हैं. हालांकि, इसमें कुछ नए बदलाव साफ नजर आते हैं. जैसे कि-

  • आगे की तरफ नया बंपर और अपडेटेड ग्रिल डिजाइन मिलेगा.
  • LED हेडलैंप्स और टेललाइट्स को भी नया लुक दिया गया है.
  • पहले सामने आए स्पाई शॉट्स में फुल-विड्थ LED लाइट बार भी दिखी थी.
  • ग्रिल के बीच में लाइट अप VW लोगो मिलने की संभावना है.

इंटीरियर कि बात करें, तो Taigun फेसलिफ्ट के इंटीरियर में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसमें नए कलर थीम और अपडेटेड फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. फीचर्स के मामले में यह नई Skoda Kushaq Facelift जैसी हो सकती है और बेस वेरिएंट में भी ज्यादा फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

इंजन और गियरबॉक्स

नई Volkswagen Taigun Facelift में इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रहेंगे, लेकिन गियरबॉक्स में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. मॉडल में 1.0L TSI और 1.5L TSI इंजन ऑप्शन मिलेंगे. ऐसे में-

  • 1.0L इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल जारी रहेगा.
  • 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह 8-स्पीड AT आ सकता है.
  • 1.5L इंजन के साथ 7-स्पीड DCT मिलने की उम्मीद है.

कंपनी के अनुसार, नई Taigun पहले से ज्यादा बोल्ड डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आएगी, जो ग्राहकों को एक नया ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगी.

नए फीचर्स में क्या मिल सकता है?

Volkswagen ने अभी तक Taigun Facelift के इंटीरियर की पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन लॉन्च से पहले कुछ बड़े अपडेट्स मिलने की उम्मीद है. इस मॉडल में-

  • टॉप वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ मिल सकता है.
  • रियर सीट मसाज फीचर भी दिया जा सकता है.
  • बेस वेरिएंट में भी सनरूफ, रियर वाइपर और वॉशर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.
  • टेक्नोलॉजी अपडेट:
  • ड्राइवर डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट सिस्टम को अपग्रेड किया जा सकता है.
  • इंफोटेनमेंट में AI इंटीग्रेशन मिलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: Honda Cars की बिक्री घटी, लेकिन Amaze और Elevate की डिमांड मजबूत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >