Maruti Wagon R चलाकर हो गए हैं बोर? अपग्रेड के लिए ये 5 SUV रहेगी सबसे बेहतर

मारुति सुजुकी Wagon R से अपग्रेड करना चाहते हैं? शहर की सड़कों और मुश्किल रास्तों के लिए 5 बेहतरीन SUV के विकल्प देखें. इनमें Maruti Suzuki Jimny, Mahindra Thar, Kia Seltos, Honda Elevate और Toyota Hyryder शामिल हैं.

SUV आज के समय में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में काफी पसंद की जा रही है और ग्राहक हर साल नई SUV के आने का बेसब्री से इंतजार करते है. शहर में गड्डो और पानी भरने की समस्या बनी रहती है, ऐसे में SUV की बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और पानी से निकलने की अच्छी क्षमता ही इसकी बढ़ती पसंद की मुख्य वजह है. मार्केट में कई SUV मौजूद है, तो ऐसे में कौन सी खरीदनी चाहिए? अगर आप मारुति सुजुकी Wagon R से अपग्रेड कर रहे है तो आपके लिए 5 बढ़िया SUV के ऑप्शन नीचे दिए गए है.

Maruti Suzuki Jimny

इस लिस्ट की सबसे छोटी 4x4 SUV मारुति सुजुकी जिम्नी यह साबित करती है कि छोटा साइज भी काफी काम का हो सकता है. मारुति सुजुकी जिम्नी में 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 101 bhp की पावर और 134.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है.

इतना ही नही, जिम्नी इस लिस्ट की अकेली ऐसी 4x4 SUV है जिसमे नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन आता है. अपनी मजबूती और भरोसेमंद ऑफ रोडिंग के लिए दुनिया भर में पहचानी जाने वाली यह कार जंगल सफारी के मुश्किल रास्तो का भी आसानी से सामना कर सकती है. मारुति सुजुकी जिम्नी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 12.54 लाख रुपये है.

Mahindra Thar

महिंद्रा थार में तीन अलग अलग इंजन के ऑप्शन मिलते है, जिसमें 2.0 लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन जो 150.19 bhp पावर और 320 Nm का टॉर्क देता है, 1.5 लीटर mHawk टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन जो 116.9 bhp पावर और 300 Nm टॉर्क देता है, और 2.2 लीटर mHawk टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन जो 130 bhp पावर और 300 Nm टॉर्क जनरेट करता है.

महिंद्रा थार में क्रॉल मोड के साथ प्रॉपर 4x4 सिस्टम दिया गया है जो जंगल सफारी के दौरान मुश्किल जगहो और खराब रास्तो को आसानी से पार कर लेता है. महिंद्रा थार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹10.32 लाख है.

ये भी पढ़ें: Toyota Fortuner चलाकर ऊब गया है मन? अपग्रेड के लिए ये 5 SUV रहेंगी सबसे बेहतर ऑप्शन

Kia Syros

दक्षिण कोरियाई कार कंपनी किया की साइरोस कंपनी की एक प्रीमियम सब कॉम्पैक्ट SUV है. किया साइरोस में 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 118.3 bhp पावर और 172 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिसे 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.

इसके अलावा 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का विकल्प भी है जो 114.4 bhp पावर और 250 Nm टॉर्क देता है, जिसके साथ 5 स्पीड मैनुअल या 6 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. किया साइरोस में 390 लीटर का बूट स्पेस मिलता है और इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹8.41 लाख है.

ये भी पढ़ें: 5 स्टार सेफ्टी, 6 एयरबैग्स और लेवल-2 ADAS... Hyundai Creta, Mahindra Thar और Tata Sierra को टक्कर देती है ये SUV

Honda Elevate

होंडा एलीवेट में 1.5 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है जो 119.35 bhp की अधिकतम पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह 6 स्पीड मैनुअल या 7 स्पीड CVT गियरबॉक्स के साथ आता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹11.80 लाख है.

Toyota Urban Cruiser Hyryder

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर में दो अलग इंजन ऑप्शन दिए गए है, जिसमें 1.5 लीटर 4 सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड 3 सिलेंडर TNGA एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर और लिथियम आयन बैटरी के साथ आता है. ये दोनो इंजन क्रमशः 101 bhp पावर व 136.8 Nm टॉर्क, और 114 bhp पावर व 122 Nm टॉर्क जनरेट करते है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 12.82 लाख रुपये है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >